फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Negligence in setting up open gym and mid-day-mill shed, notice issued to 15 secretaries

ओपन जिम और मिड-डे-मिल शेड स्थापित करने में लापरवाही, 15 सचिवों को नोटिस जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Negligence in setting up open gym and mid-day-mill shed, notice issued to 15 secretaries
रामपुर। परिषदीय विद्यालयों में ओपन जिम स्थापित कराने तथा विद्यालयों में मिड-डे-मिल शेड का निर्माण कराने में लापरवाही बरतने पर जिले के 15 ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही सचिवों को कार्य भी तेजी से कराने के आदेश दिए गए हैं। चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं कराया गया तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज द्वारा समय-समय पर आयोजित बैठकों के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी एवं सचिवों को ग्राम पंचायतों में बच्चों के शारीरिक व्यायाम एवं खेलने के लिए ओपन जिम की स्थापना को प्राथमिकता प्रदान करने के संबंध में निर्देश दिए गए थे। किन्तु, बार-बार निर्देशों के बावजूद भी विकास खंड स्वार के ग्राम पंचायत रायपुर, ग्राम पंचायत छत्रपुर, पैगंबरपुर, ग्राम पंचायत भोट बक्काल, ग्राम पंचायत लांबाखेड़ा, ग्राम पंचायत दूंदावाला, ग्राम पंचायत लखीमपुर, ग्राम पंचायत पीपलीनायक, ग्राम पंचायत पर्वतपुर और ग्राम पंचायत धनुपुरा के सचिवों ने ओपन जिम स्थापित करने में लापरवाही बरती और कार्य समय से नहीं कराया।
विज्ञापन

इसी प्रकार जिले के परिषदीय विद्यालयों में मिड-डे मिल शेड के निर्माण में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर विकास खंड मिलक के ग्राम पंचायत सिलई बड़ा गांव, ग्राम पंचायत विक्रमपुर, ग्राम पंचायत लोहा पट्टी भोलानाथ, ग्राम पंचायत आगापुर एवं विकास खंड स्वार के ग्राम पंचायत समोदिया के सचिवों ने लापरवाही बरती, इसके बाद जिला पंचायत राज अधिकारी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। साथ ही सचिवों को तीन दिन के भीतर कारण स्पष्ट करने के साथ ही ओपन जिम एवं मिड-डे-मिल शेड का निर्माण कार्य भी पूर्ण कराने के भी आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण नही कराया गया और संतोषजनक जवाब नहीं प्रेषित किया गया, तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed