{"_id":"61ae56164ce02b55c42c16b1","slug":"nawab-property-issue-rampur-news-mbd411791033","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाब संपत्ति बंटवारे मामले में आज आ सकता है फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाब संपत्ति बंटवारे मामले में आज आ सकता है फैसला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। नवाब संपत्ति बंटवारे के मामले में मंगलवार को जिला जज की कोर्ट में तारीख है। जिसमें सभी पक्षकारों के मध्य शिया शरीयत के अनुसार संपत्ति बंटवारे को लेकर फैसला आने की संभावना है।
रामपुर रियासत के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां की करीब 2600 करोड़ रुपये की संपत्ति के बंटवारे की प्रक्रिया जिला जज की कोर्ट में चल रही है। ये प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शिया शरीयत के मुताबिक की जा रही है। जिसमें कोर्ट ने सभी पक्षकारों के बीच प्रस्तावित विभाजन योजना प्रस्तुत कर दी है।
जिस पर सभी पक्षकारों की ओर से दाखिल आपत्तियों पर सुनवाई भी हो चुकी है। इसके बाद रियासतकालीन एक टंकी के ध्वस्तीकरण को लेकर दो पक्षकारों की ओर से दाखिल की गई आपत्ति पर भी कोर्ट फैसला सुना चुका है। जिसमें कोर्ट ने यथास्थिति बनाने के आदेश दिए थे। अब इस मामले में मंगलवार को कोर्ट में तारीख है। जिसमें संभावना जताई जा रही है कि संपत्ति बंटवारे को लेकर कोर्ट फैसला सुना सकता है।