{"_id":"614cd14d8ebc3efac07be7d4","slug":"nawab-property-issue-rampur-news-mbd403730038","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाब संपत्ति बंटवारे के मामले में आज भी होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाब संपत्ति बंटवारे के मामले में आज भी होगी सुनवाई
विज्ञापन
रामपुर। नवाब खानदान की संपत्ति के बंटवारे प्रकरण में बुधवार को तारीख थी, जिसमें कोर्ट ने सुनवाई के लिए 24 सितंबर की अगली तारीख तय की है।
रामपुर में नवाब खानदान की करीब 2600 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है, जिसके बंटवारे की प्रक्रिया जिला जज की कोर्ट में चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 2019 में शरीयत के हिसाब से बंटवारा करने के आदेश दिए थे। बंटवारे की जिम्मेदारी जिला जज को सौंपी थी। कोर्ट ने संपत्ति की प्रस्तावित विभाजन योजना प्रस्तुत कर सभी पक्षकारों से आपत्ति मांगी थी। इस पर सभी पक्षकारों ने आपत्ति दाखिल कर दी है। साथ ही शासन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव अग्रवाल और शत्रु संपत्ति सह अभिरक्षक की ओर से भी मामले में कोर्ट में प्रार्थनापत्र दाखिल किया गया है।
मामले में पक्षकारों की आपत्तियों पर बहस पूरी हो गई है। वहीं इस दौरान सरकार को भी इस संपत्ति बंटवारे की प्रक्रिया में पक्षकार बनाने की मांग की गई है। जिस पर बहस की प्रक्रिया चल रही है। कोर्ट में इस सप्ताह सोमवार से लगातार मामले की सुनवाई चल रही है। सोमवार, मंगलवार, बुधवार के बाद बृहस्पतिवार को भी मामले में सुनवाई हुई। मामले में दो पक्षकारों के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि मामले में कोर्ट में बृहस्पतिवार को हुई सुनवाई में अगली तारीख 24 सितंबर शुक्रवार तय की है।