{"_id":"57eec4594f1c1b7927575ea6","slug":"navratri-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र आज से, सजे माता के मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र आज से, सजे माता के मंदिर
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर
Updated Sat, 01 Oct 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
मिस्टनगंज के पास दुर्गा मंदिर में माता की प्रतिमा को सजाते श्रद्धालु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मां भगवती देवी के नवरात्र व्रत शनिवार से शुरू हो रहे हैं। माता के नवरात्रों को लेकर जिले भर में मंदिरों से लेकर बाजार तक में शुक्रवार को काफी रौनक रही। शहर के प्रमुख मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया तो बाजारों में पूजन सामग्री से लेकर माता के श्रृंगार और फलाहार में प्रयोग होने वाली खाद्य सामग्रियों की बिक्री जमकर होती रही।
शनिवार से नवरात्र की शुरुआत होगी। नौ दिनों तक मां भगवती के शक्ति, प्रेम, ज्ञान, सुख-समृद्धि समेत अन्य रूपों का पूजन-अर्चन किया जाएगा। मंदिरों से लेकर घरों तक में माता की भेंट, जगराते और कीर्तन होंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को शहर के प्रमुख मंदिरों में मां का श्रृंगार कर मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर शाम को झिलमिल रोशनी से नहा उठे। वहीं नवरात्र व्रतों के लिए आवश्यक पूजन सामग्री खरीदने के लिए भी बाजरों में भीड़ रही। हवन सामग्री, श्रंगार सामग्री, माला, चुनरी, मां की अखंड ज्योत, मां की पोशाक, मूर्तियों, कूटू के आटे, चोया, कपूर, लौंग, नारियल की खरीदारी हुई।
विज्ञापन