{"_id":"588cf1094f1c1b9e7dcf6af5","slug":"nanital-hiway-four-hours-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल हाईवे पर हादसे से चार घंटे जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल हाईवे पर हादसे से चार घंटे जाम
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/रामपुर
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैनीताल हाईवे पर शनिवार को गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली सामने से आ रहे एक ट्राले से फंस गई। इस कारण हाईवे पर जाम लग गया। चार घंटे तक वाहन रेंग-रेंगकर गुजरे। जिसकी वजह से स्कूली बच्चे और नैनीताल जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नैनीताल हाईवे पर शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली नगर से रुद्रबिलास चीनी मिल जा रही थी। भाखड़ा डैम के पास सामने से आ रहे ट्रॉले में फंस गई। जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। धीरे-धीरे हालत यह होने लगे कि हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो र्गइं। रुद्रपुर व रामपुर की ओर हाईवे पर करीब दो किलोमीटर जाम लग गया।
विज्ञापन
जाम की एक वजह नगर में फैला अतिक्रमण व साप्ताहिक बाजार भी रही। हालांकि, पुलिस लगी रही फिर भी वाहन रेग-रेंग कर गुजरे। जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल रहा। पुलिस ने किसी तरह जाम को शाम चार बजे तक खुलवाया। जाम में फंसे लोगों ने पुलिस प्रशासन व अतिक्रमणकारियों को कोसा।
विज्ञापन
एसडीएम डीएस गुप्ता ने बताया कि साप्ताहिक पैठ के दिन लगने वाले जाम से निपटने के लिए कोतवाली प्रभारी को निर्देशित कर दिया गया है, फिर भी जाम लगने की समस्या को चुनाव के बाद स्थायी तौर पर निपटाया जाएगा।