फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nanital highway jam

ट्रैक्टर खराब होने से नैनीताल हाईवे पांच घंटे जाम

Wed, 02 Dec 2015 11:04 PM IST
ब्यूूराे/रामपुर
ब्यूूराे/रामपुर Updated Wed, 02 Dec 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
nanital highway jam
बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर बुधवार को धान से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली खराब होने पांच घंटे तक जाम लगा रहा। इससे वाहनों की कतार में फंसने से यात्री और राहगीर परेशान रहे। बाद में किसी तरह जाम को खुलवाया गया। वहीं, रामपुर में राम-रहीम पुल पर ट्रक खराब होने के कारण आधे घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन



नैनीताल हाईवे पर बुधवार की सुबह करीब दस बजे रुद्रपुर से नगर की मंडी जा रही धान से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली केमरी तिराहे के पास खराब हो गई। ट्रैक्टर खराब होते ही हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव ने जाम की स्थिति पैदा कर दी। धीरे-धीरे हालत यह होने लगी कि हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई।
विज्ञापन



रुद्रपुर और रामपुर की ओर हाईवे पर करीब दो किलोमीटर जाम लग गया। जाम की वजह नगर में फैला अतिक्रमण और साप्ताहिक पैठ के कारण भीड़ भी रही। हालांकि, पुलिस दिन भर जाम को खुलवाने मेें लगी रही। फिर भी वाहन रेग रेंग कर गुजरे। जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल रहा। पुलिस ने किसी तरह जाम को शाम तक खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, रामपुर में बुधवार की दोपहर को एक ट्रक शाहबाद से मुरादाबाद की ओर जा रहा था। राम -रहीम पुल पर वह अचानक खराब हो गया। इसके बाद धीरे-धीरे जाम पुल के दोनों ओर लग गया। जाम धीरे-धीरे करके राधा रोड तक पहुंच गया। इस बीच मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।



इसके बाद दो कांस्टेबल वहां पर पहुंचे और आसपास के लोगों की सहायता से ट्रक को एक किनारे लगवाया। फिर कहीं जाकर जाम खुल सका। करीब आधे घंटे के बाद जाम पूरी तरह से खुल सका।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed