{"_id":"6aecca687692224e8a019b4b","slug":"nanhe-is-still-alive-the-system-killed-him-yet-went-ahead-and-issued-his-pension-rampur-news-c-282-1-rmp1001-184187-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: नन्हे अभी जिंदा हैं... व्यवस्था ने मार डाला, जारी कर दी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: नन्हे अभी जिंदा हैं... व्यवस्था ने मार डाला, जारी कर दी पेंशन
Thu, 05 Nov 2026 11:56 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। सरकारी अभिलेखों में लापरवाही का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें जीवित व्यक्ति को कागजों में मृत घोषित कर दिया गया। नगर पालिका की ओर से उसका मृत्यु प्रमाणपत्र तक जारी कर दिया गया। इतना ही नहीं, इसी प्रमाणपत्र के आधार पर विकास भवन से पेंशन भी स्वीकृत कर दी गई। इसका खामियाजा अब उस जीवित व्यक्ति को भुगतना पड़ रहा है, जो सरकारी रिकॉर्ड में मृत हो चुका है।
मामला उस समय सामने आया, जब गुर्जर टोला तीतरवाली पाकड़ निवासी नन्हे चार महीने पहले राशन लेने के लिए कोटेदार के यहां पहुंचे। वहां उन्हें पता चला कि उनका आधार कार्ड ब्लॉक हो गया है। इसकी वजह जानने के लिए उन्होंने छानबीन शुरू की तो पैरों तले जमीन खिसक गई। पता चला कि नगर पालिका के अभिलेखों में उन्हें मृत दर्शाते हुए मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है। इसके बाद उनके नाम के आधार पर पेंशन भी स्वीकृत कर दी गई।
अचानक सरकारी दस्तावेजों में मृत घोषित किए जाने से नन्हे हक्का-बक्का रह गए। उन्होंने मामले को ठीक कराने के लिए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) और सीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर पूरे प्रकरण की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बावजूद अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
नन्हे का कहना है कि वह जीवित हैं, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में मृत होने के कारण उनके रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। आधार कार्ड ब्लॉक होने से उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा अन्य सरकारी और जरूरी कामों में भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
000
नाम की समानता से हुई चूक
मामला यह है कि रामपुर की रहने वाली एक अन्य विधवा महिला के स्वर्गीय पति का नाम भी नन्हे है। जिनका फर्जी प्रमाणपत्र बन गया है, उनका नाम भी नन्हे है। इसी वजह से यह चूक हुई है। इस मामले में पेंशन अभी रोक दी गई है और दोनों पक्षों से कागजात मांगे गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। सत्यता सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। -गुलाब चंद्र, सीडीओ
000
जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई
दोनों ही लोगों से कागजात मांगे गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। -दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी