फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   name of panwaria park will change

पनवड़िया चौराहे के पार्क का नाम होगा अटल उद्यान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
name of panwaria park will change
रामपुर। पनवड़िया चौराहे पर बन रहे पार्क का नाम अटल उद्यान होगा। इसके लिए जिलाधिकारी के स्तर पर फैसला ले लिया गया है।
विज्ञापन

हाइवे किनारे स्थित पनवड़िया चौराहे पर व्यापक स्तर पर अतिक्रमण फैला हुआ था। लिहाजा, प्रशासनिक अफसरों ने पिछले दिनों चौराहे से अतिक्रमण हटा दिया था। यह जमीन पूरी तरह से साफ कराने के साथ ही चौराहे का सौंदर्यीकरण भी शुरू करा दिया था। अब यहां पार्क बनाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही लोगों के बैठने की भी व्यवस्था होगी। पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही दो दिन पहले अ सरों ने पार्क के नाम को लेकर चर्चा की थी। अधिकारियों ने अलग अलग प्रस्ताव रखे थे, जिसके बाद जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने पार्क के नाम पर सहमति दे दी है। इस पार्क का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि पार्क का नाम अटल उद्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed