{"_id":"57cf15874f1c1b3d3b318a4f","slug":"nakvi-will-leave-in-atal-s-bunglow","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में अब अटल जी वाले बंगले में रहेंगे मुख्तार अब्बास नकवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में अब अटल जी वाले बंगले में रहेंगे मुख्तार अब्बास नकवी
अखिलेश शर्मा/रामपुर
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
इसी बंगले में रहेंगे नकवी
विज्ञापन
केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ और संसदीय कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी नई दिल्ली में इस समय पंडारा पार्क स्थित बंगले में रह रहे हैं। अब मुख्तार अब्बास नकवी को केंद्र सरकार की ओर से वही आवास मुहैया करा दिया गया है जिसमें कभी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भाजपा के रणनीतिकार कहे जाने वाले प्रमोद महाजन रहा करते थे। नए बंगले में नकवी ने शिफ्टिंग शुरू कर दी है।भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय राजनीति में पिछले करीब 30 वर्षों से सक्रिय मुख्तार अब्बास नकवी प्रखर वक्ता होने के साथ ही संगठन के विभिन्न
अहम पदों पर भी रहे हैं। मौजूदा समय में उन पर केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ के साथ ही संसदीय कार्य मंत्री की भी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में जिम्मेदारी है। राज्यसभा सदस्य होने के नाते वह अब तक पंडारा पार्क स्थित बंगले में रह रहे थे। अब केंद्र सरकार ने उन्हें 7 सफदरजंग रोड स्थित बंगला एलॉट कर दिया है। यह वही बंगला है, जिसमें कभी विपक्ष के नेता होने के तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई रहा करते थे।
विज्ञापन
वाजपेयी जी के बाद भाजपा के रणनीतिकार कहे जाने वाले प्रमोद महाजन भी इस बंगले में रहे। मुख्तार अब्बास नकवी 1998 में रामपुर से लोकसभा का चुनाव जीतकर अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बनी केंद्र सरकार में सूचना प्रसारण राज्यमंत्री बने थे। उस दौरान प्रमोद महाजन संचार मंत्री थे।
विज्ञापन