फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nakvi tell about up election

यूपी में बड़े परिवर्तन की आवश्यकता

Sat, 26 Sep 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 26 Sep 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
nakvi tell about up election
केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि विकास और सुशासन में भागीदार बनने के लिए यूपी में बड़े परिवर्तन की आवश्यकता है। ये परिवर्तन बहुत जल्द होगा। पंचायत चुनावों के बाद प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू हो जाएगी। यूपी विधानसभा चुनावों में भाजपा का मुकाबला सब से होगा।
विज्ञापन



नकवी शनिवार को रामपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में भाजपा सफल होगी। वहां भाजपा को रोकने के लिए जो महागठबंधन बना था, वो टूट गया। बिहार में जदयू, राजद और कांग्रेस के गठबंधन को पराजय का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन



नकवी ने कहा कि कुछ लोग प्रधानमंत्री के विदेश दौरे पर सवाल उठाते हैं, लेकिन वो जहां जाते हैं वहां से अरबों-खरबों का निवेश आता है। स्थिति ये है कि नरेंद्र मोदी विदेश जाते हैं तो डंका बजता है और राहुल गांधी कहीं जाते हैं तो डुगडुगी बजती है। कांग्रेस नेता डुगडुगी बजाकर खोजते हैं कि राहुल गांधी कहां है?
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस खासकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी जो भूमिका रही, उससे उनकी हताशा और निराशा झलकती है। कांग्रेस की भूमिका विकास में बाधा करने वाली रही। नकवी ने कहा कि रामपुर को हाल ही में स्मार्ट सिटी योजना में शामिल किया गया है। वो इसका श्रेय नहीं लेना चाहते हैं।



श्रेय चाहे जो ले, लेकिन काम होना चाहिए। विकास के रास्ते पर जो भी चलेगा हम उसका स्वागत करेंगे। मुजफ्फरनगर दंगे के मुद्दे कहा कि इसके लिए चाहे जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सूर्यप्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष बलदेव औलख, पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर, ज्वाला प्रसाद, कपिल आर्य, राकेश मिश्रा, मोहन सैनी, सुभाष भटनागर, जागेश्वर दयाल दीक्षित, ख्याली राम लोधी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed