{"_id":"5be9cf91bdec22699a73a335","slug":"nainital-hiway-jam-in-bilaspur-of-rampur-1234","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर लगे जाम से थमे वाहनों के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर लगे जाम से थमे वाहनों के पहिए
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में सोमवार को नैनीताल हाईवे पर लगे जमा में फंसे वाहन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोमवार को नगर में नैनीताल हाईवे पर एक कार खराब होने से पूरे दिन ही जाम लगा रहा। जिले के भ्रमण पर निकले एसपी भी जाम के कारण बैरंग लौट गए।
गन्ने का सीजन और चालू हो गया है। किसान धान व गन्ने की फसल भरी ट्रैक्टर ट्रालियों को लेकर मंडी व कोल्हुओं पर जा रहे हैं। सोमवार की सुबह दस बजे एक कार नैनीताल से दिल्ली को जा रही थी। नगर में नैनीताल हाईवे स्थित केमरी तिराहे के पास बीच रोड पर अचानक खराब हो गई। इस दौरान हाईवे पर जाम लगने लगा।
हालाकि, पुलिस ने कार को अन्य वाहन के जरिए रस्सी बंधवाकर हाईवे से हटवा दिया, मगर धान व गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रालियों से जाम लग गया। शिवबाग मंडी व केमरी की तरफ से हाईवे पर पहंुचने वाले वाहनों से जाम की समस्या और गंभीर हो गई।
दोपहर दो बजे जिले के भ्रमण पर निकले पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना भी केमरी होते हुए नगर में पहुंचे। एसपी को स्वार क्षेत्र में जाना था, मगर हाईवे पर लगे जाम के कारण वह भी केमरी तिराहे से होते हुए जिला मुख्यालय को चले गए।