फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nagpanchami celebrated

नागपंचमी पर घरों और मंदिरों में हुई नाग देवता की पूजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
nagpanchami celebrated
रामपुर/मिलक/बिलासपुर/केमरी/खजुरिया/टांडा । सावन के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर शुक्रवार को नागपंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने नाग देवता की पूजा अर्चना की। मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक किया। भक्तों ने भगवान शिव के साथ नाग देवता से आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

नागपंचमी पर शुक्रवार को सुबह से ही पूजा अर्चना शुरु हो गई थी। शहर के प्रमुख मंदिरों के कपाट सुबह पांच बजे ही खुल गए। सुबह से नाग देवता को दूध पिलाने के लिए भक्तों में होड़ लगी रही। लोगों ने अपने घरों में भी पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने नाग देवता को चना, लावा और दूध चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने घरों में स्वादिष्ट भोजन व सिवइंया बनाकर दरवाजे पर बनाए गए नाग देवता को भोग लगाया। मान्यता के अनुसार, नाग देवता से घर में होने वाले किसी तरह के अशुभ प्रभाव से मुक्ति और परिवार की सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए प्रार्थना पूजा की जाती है।राहु, केतु अथवा काल सर्प योग से शांति के लिए कुछ परिवारों ने चांदी के नाग-नागिन को नदी में प्रवाहित किया। प्रतिवर्ष जोगी नाग लेकर घर-घर भिक्षा मांगने आते थे। लोग नाग देवता का दूध पिलाकर उनका पूजन पर जोगियों को दान देते थे। लेकिन, दो साल से कोराना संक्रमण के चलते जोगी भी दिखाई नहीं दिए। कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में भी नाग पंचमी का त्योहार परंपरागत ढंग से मनाया गया।
विज्ञापन

मिलक नगर एवं क्षेत्र में नागपंचमी के पर्व को परंपरागत ढंग श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया। घरों पर नाकाकृति बनाईं और उनकी पूजा-अर्चना की गई। दूध आदि का भोग लगाया। नागपंचमी पर नाग देवता की पूजा के लिए मंदिरों में भी लोगों ने जाकर पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह श्रद्धालुओं ने स्नानादि करके अपने घरों व देव स्थलों पर पहुंचकर नाग देवता की पूजा अर्चना की। नाग देवता के निवास करने वाले स्थानों व शिवालयों में दूध व बिनौले से पूजन किया गया। वहीं, नगर के सिंह कॉलोनी में नाग पंचमी के मौके पर शिव मंदिर में सुबह दस बजे भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें शिव भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सबसे पहले भगवान शिव का पूजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पूर्व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. केबी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। सभासद अमित शर्मा एवं त्रिवेंद्र मोहन ने पुष्प अर्पित कर भंडारे का कार्य प्रारंभ किया। भंडारे में सभी शिव भक्तों ने भोले का प्रसाद ग्रहण किया। भजनों के दौरान कार्यक्रम पूरा शिवमय नजर आया। भंडारे में लोग शिव भजनों पर थिरकते नजर आए। व्यवस्था में सचिन देवल, संजय, रोहित सक्सेना, महेश कुमार, रवि, बिट्टू, जोनी, शिवम आदि मुख्य थे।

टांडा नगर के कोतवाली स्थित शिव मंदिर, बादली स्थित प्राचीन शिव मंदिर, मणि मंदिर, टंडोला आदि स्थिति मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लाइन लग गई। बेल के पत्ते, दूध और लावे के साथ मंदिर पहुंचे शिव भक्तों ने शिवलिंग पर चढ़ा कर रक्षा की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed