{"_id":"570a955f4f1c1ba96ac810f6","slug":"nagar-kirtan-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो बोले सो निहाल से गूंज उठा नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो बोले सो निहाल से गूंज उठा नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में रविवार को नगर कीर्तन में शामिल महिलाएं कीर्तन करतीं हुईं।
- फोटो : अमर उजाला
बैसाखी पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसमें शामिल गबरू जवानों ने करतब दिखाए। महिला जत्थे ने गुरु महिमा का गुणगान किया। बैसाखी पर रविवार सुबह गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से गुरु ग्रंथ साहब की छत्रछाया और पंज प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। महिला जत्था कीर्तन के माध्यम से गुरु की महिमा का बखान करते हुए चल रहा था।
गतका पार्टी शानदार करतब दिखाते हुए चल रही थी। कीर्तन का रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा का स्वागत किया। जगह-जगह छबील भी लगाई थी। बैसाखी पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस शृंखला में सोमवार को सुबह नौ बजे से श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ होगी। मंगलवार को अमृत संचार होगा। बुधवार को गुुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में कीर्तन दरबार सजाया जाएगा।
नगर कीर्तन में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान निर्मल सिंह, गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा के प्रधान दर्शन सिंह खुराना, अमरजोत कपूर, इंदरजीत सिंह, जगमोहन सिंह निमाणा, मनमीत सिंह, अवतार सिंह, बलविंदर कौर, मंजीत कौर, रणजीत कौर, चरण मासी, गुलशन अरोड़ा, लखविंदर सिंह, तीरथ सिंह, सुरजीत सिंह ग्रंथी, गुरमीत सिंह आहूजा व भारत भूषण गुप्ता सहित अन्य कई लोग शामिल रहे।