फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   My Jagannath is hungry not for money but only for feelings: Radha Krishna Maharaj

धन नहीं, सिर्फ भाव के भूखे हैं मेरे जगन्नाथ : राधा कृष्ण महाराज

Mon, 08 Jul 2024 11:00 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 08 Jul 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
My Jagannath is hungry not for money but only for feelings: Radha Krishna Maharaj
रामपुर। गोवत्स श्री राधा कृष्ण महाराज ने कहा कि भगवान जगन्नाथ धन नहीं, सिर्फ भाव के भूखे हैं। इनकी कृपा मात्र से ही मनुष्य भव सागर से पार हो सकता है। जगन्नाथ रस कथा में देर तक श्रद्धालु भक्तिभाव में खोए रहे।
विज्ञापन

कोसी मार्ग स्थित उत्सव पैलेस में श्री जगन्नाथ रस कथा महोत्सव का सोमवार को दूसरा दिन था। गोवत्स श्री राधा कृष्ण महाराज ने जगन्नाथ महाप्रभु के संकीर्तन से कथा प्रारंभ की। उन्होंने कहा कि एक बार तुलसीदास पुरी ठाकुर जी के दर्शन करने आए। उन्होंने देखा ये कैसे ठाकुर है, जिनके न तो हाथ हैं और न ही पैर हैं, ये चलते कैसे होंगे। भोजन कैसे करते होंगे। ये सब देख तुलसीदास वहां से जाने लगे, तब उन्हें ठाकुर जी ने छोटे से बालक का रूप लेकर पीछे से बुलाया और दर्शन दिए। कथा में नवनीत प्रियदास और शिव कुमार शास्त्री ने भी अपनी वाणी से आशीर्वाद दिया। कथा में अनन्त दास महाराज फ्लाइट बाबा का सानिध्य भी प्राप्त हुआ। सभी संत ने जगन्नाथ जी की महिमा का बखान किया। कथा में विनोद गुप्ता, पुलकित अग्रवाल, पवन जैन, बीना अग्रवाल, अलका जैन, सुमित अग्रवाल सोनू, दीपक पुन्दिर, गौरव अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, अतुल गुप्ता, सुनील अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, दीपक गुप्ता , कुश गुप्ता, अखिलेश चंद्र अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, प्रवेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed