फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   My fat buffalo is like mariel

मेरी मोटी-ताजी भैंस हो गई है मरियल जैसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
My fat buffalo is like mariel
रामपुर कोतवाली से अपनी भैंस ले जाते कमर अली।फोटो-संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RAMPUR
रामपुर। आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू की निशानदेही पर दो भैंसों को बरामद कर पुलिस ने उनको उनके मालिकों की सुपुर्दगी में दे दिया है। भैंस मिलने के बाद बन्ने और कमर अली ने उनकी पहचान की थी। दोनों ने पुलिस को लिखित में दिया था कि ये भैंसें उनकी हैं, जो 2016 यतीमखाना में उनके घर पर बुल्डोजर चलाए जाने के दौरान लूट की गई थीं। भैंसें मिलने के बाद बन्ने और कमर अली खुश तो हैं, लेकिन उनका कहना है कि 2016 में हमारी भैंसें मोटी-ताजी थीं, अब तो यह मरकट जैसी हो गई हैं। लगता है इनको ठीक से चारा नहीं दिया जाता था।
विज्ञापन

आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू की गिरफ्तारी पुलिस ने मंगलवार की रात तोपखाना गेट के पास से दिखाई है। उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें वो वांछित चल रहे थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर कोयली स्थित उनके खेत से दो भैंसों को बरामद करने का दावा किया है। जिनके बारे में कहा जा रहा है कि ये भैंसें वही हैं, जिनको 2016 में यतीमखाना में रहने वाले लोगों के घरों पर बुल्डोजर चलाए जाने के दौरान लूट लिया गया था। इस संबंध में अलग-अलग 11 मुकदमे दर्ज हैं। भैंसों को बरामद करने के बाद पुलिस ने बुधवार को उनको दिन भर कोतवाली में रखा था। बुधवार की रात दोनों भैंसों को बन्ने और कमर अली की सुपुर्दगी में दे दिया गया। दोनों लोग भैंसों को अपने साथ ले गए। उनका कहना है कि चार साल पहले हमारी भैंसें मोटी-ताजी थीं और 10 लीटर दूध भी देती थीं। अब ये काफी कमजोर हो गई हैं और दूध भी नहीं देती हैं। इनकी अच्छी तरह से देखभाल नहीं हुई है। लिहाजा अब इनका पूरा ख्याल रखना होगा।

रामपुर कोतवाली से अपनी भैंस ले जाते बन्ने अली। फोटो-संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर कोतवाली से अपनी भैंस ले जाते बन्ने अली। फोटो-संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : RAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed