{"_id":"583f26fe4f1c1b0f1ede70d3","slug":"musim-of-rampur-are-against-of-mahbub","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री महबूब अली के खिलाफ लामबंद हो रहे रामपुर के तुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री महबूब अली के खिलाफ लामबंद हो रहे रामपुर के तुर्क
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Thu, 01 Dec 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शौकत पाशा की हत्या को लेकर रामपुर के भी तुर्क अमरोहा निवासी कैबिनेट मंत्री महबूब अली के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं। इस मुद्दे पर बिरादरी को एकजुट करने के लिए तुर्क नेताओं ने कही मीटिंग की तो कहीं जनसंपर्क किया। मंत्री के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
अमरोहा जनपद निवासी शौकत पाशा की हत्या के मुद्दे को लेकर रामपुर के भी तुर्क मंत्री महबूब अली के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर आवास-विकास कालोनी में हुई बैठक में पूर्व मंत्री निसार हुसैन ने कहा कि तुर्कों पर किसी तरह का जुल्म बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रामपुर के तुर्क मुरादाबाद और अमरोहा के तुर्कों के साथ हैं। अगर पुलिस ने मंत्री महबूब अली के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो रामपुर के तुर्क भी आंदोलन करेंगे। उन्होंने बिरादरी के लोगों से एकजुट होने की अपील की।
विज्ञापन
वहीं कचहरी रोड स्थित कार्यालय पर बैठक में शौकत पाशा की हत्या पर शोक जताया। तुर्क नेता मुस्तफा हुसैन ने कहा कि शौैकत पाशा की हत्या एक मंत्री के इशारे पर की गई। लेकिन पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद और अमरोहा के तुर्कों पर जुल्म बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रामपुर तुर्क उनके साथ हैं। इसके बाद तुर्क नेता ने स्वार के कई गांवों का भ्रमण कर बिरादरी से एक जुट होने की अपील की। इस मौके पर सुलेमान पाशा, रिफाकत अली, जहूर एडवोकेट, तुर्क शहनवाज, जाहिद अली, आफताब अहमद, .याकूब पाशा, इश्तियाक अली, इमरान, बाबर पाशा, दिलनवाज अली, मोहम्मद अहमद भी थे।
विज्ञापन