फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   murderer of auto driver arrested

आटो चालक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Sep 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sat, 22 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
murderer of auto driver arrested
आटो चालक तारिक की हत्या में छुरी के साथ गिरफ्तार इंसाद।

विज्ञापन
 18 सितंबर को आटो चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार लिया है। पूछताछ में उसने मृतक की पत्नी से अवैध संबंधों होने की घटना से इंकार कर किया है।       

कोतवाली क्षेत्र के ओसी गांव में 18  सितंबर की रात आटो चालक तारिक खां को जंगल में ले जाकर उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। सुबह को ग्रामीणों ने उसके शव को  गांव के ही कुलदीप गुप्ता के धान के खेत में पड़ा देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। हत्या की रिपोर्ट मृतक के चचेरे भाई इलियास खां ने इंसाद खां के खिलाफ कराई थी। पुलिस ने हत्यारोपी  इंसाद खां को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार इंसाद खां से तारिक की हत्या के संबंध में पूछताछ की तो उसने बताया कि मृतक तारिक खां से उसका 17  सितंबर को झगड़ा हो गया था। इसके बाद मृतक तारिक ने 100 नंबर पुलिस को फोनकर गांव बुला लिया था।
विज्ञापन


100 नंबर पुलिस हम दोनों को पकड़कर ढकिया चौकी ले गई थी जहां कुछ लोगों ने हम दोनों में फैसला करा दिया था लेकिन फैसला हो जाने के बाद भी तारिक खां गुस्से में था। उसने मुझसे शाम को एक भट्ठे पर चलकर कुछ बात करने को कहा तो मैंने इंकार कर दिया। वह दिन तो टल गया लेकिन 18 सितंबर की रात करीब आठ बजे जब मैं अपने दालान पर बैठा हुआ था तो तारिक मेरे पास आया और कहने लगा कि कुलदीप की चक्की पर चलकर कुछ बात करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर मैं उसके साथ चला गया लेकिन कुलदीप की चक्की पर ले जाने की बजाए वह मुझे जंगल की ओर ले गया और उसने जंगल में पहुंचते ही मेरे ऊपर छुरी मारी। तारिक के छुरी मारते ही मैंने हाथों से छुरी पकड़ ली और हम दोनों में छुरी छीनने को लेकर छीना झपटी शुरू हो गई थी।  छुरी की छीना झपटी में तारिक के पेट में छुरी लग गई थी और मेरे भी दोनों हाथों में छुरी लग गई थी। तारिक के घायल होकर जमीन पर गिरते ही मैने उसके ऊपर छुरी से कई बार किए और उसकी गर्दन को भी काट डाला। तारिक को मार डालने के बाद धान के ही खेत में छुरी फेंककर में फरार हो गया था।


इंसाद की निशानदेही पर धान के खेत में पड़ी हत्या में प्रयोग की गई छुरी बरामद हुई।कर हत्याभियुक्त को शुक्रवार को जेल भेज दिया। हालांकि तारिक की हत्या करना कबूलने वाले इंसाद ने उसकी पत्नी से अवैध संबंध होने से इंकार करते हुए कहा कि जिसने भी अवैध संबंधों में हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह गलत है, तारिक की हत्या हम दोनों में झगड़ा हो जाने के कारण अचानक हो गई थी। वह मेरी हत्या करना चाहता था जबकि मेरे हाथों से उसकी हत्या हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed