फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   murder of women

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
murder of women
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक युवक को दो बाइक सवार लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली युवक के गले में लगी। युवक को गंभीर हालत में रिश्तेदार मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के गोविंदनगर मोहल्ला निवासी समीर नामक युवक रामपुर में शाहबाद गेट के निकट स्थित एक मॉल में काम करता था। समीर ने सिविल लाइंस के ज्वाला नगर में किराए पर कमरा ले रखा था। बताते हैं कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे करीब समीर अपने मॉल से वापस कमरे पर जा रहा था। इस दौरान उसका एक रिश्तेदार विशाल भी उसके साथ था।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार जैसे ही विशाल और समीर किटप्लाई रोड पर पहुंचे तो पीछे से एक बाइक पर सवार दो लोगों ने उनके नजदीक आकर समीर के गोली मार दी। पुलिस के अनुसार गोली समीर के गले में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई और विशाल भी हक्का-बक्का रह गया। सूचना पर अन्य रिश्तेदार और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदार गंभीर हालत में समीर को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एएसपी डॉ. संसार सिंह ने बताया कि शाहबाद गेट के निकट एक मॉल में काम करने वाले मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक समीर के गले में गोली मारी गई है। रिश्तेदारों ने रंजिशन गोली मारने का आरोप लगाते हुए आरोपियों की पहचान होने की बात कही है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed