{"_id":"5e5ab4d08ebc3ef4011e7c75","slug":"murder-of-old-women-disclosed-rampur-news-mbd3417097175","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वालानगर लेबर कालोनी में पड़ोसी ने की थी महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वालानगर लेबर कालोनी में पड़ोसी ने की थी महिला की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेबर कालोनी में पड़ोसी ने की थी महिला की हत्या
पुलिस ने हत्या के बाद लूट का सामान भी किया बरामद
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। ज्वालानगर की लेबर कालोनी में बुधवार को हुई महिला की हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पड़ोस में ही रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त ईंट, खून से सने कपड़े और लूट का सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने अनुसार हत्यारोपी ने मृतका द्वारा उसकी बीवी को उसके बारे में उकसाकर झगड़ा कराने की वजह से उसकी हत्या की थी।
बुधवार 26 फरवरी को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वालानगर स्थित लेबर कालोनी निवासी निजी स्कूल की शिक्षिका विभा यादव की मां उमा यादव की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इस पर विभा की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना की विवेचना करते हुए पुलिस ने शक के आधार पर उमा यादव के पड़ोस में रहने वाले धीरज श्रीवास्तव पुत्र कृपा शंकर श्रीवास्तव को हिरासत में लिया और पूछताछ की। जिसमें धीरज ने उमा यादव की हत्या की बात कुबूल की। पुलिस ने अनुसार धीरज ने बताया कि उमा यादव का मकान उसके पड़ोस में है और उमा यादव उसकी पत्नी को उसके बारे में गलत उकसाती थी। इससे उसके और उसकी पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते थे। इसी से परेशान होकर उसने 26 फरवरी को जब उमा यादव की बेटी विभा यादव स्कूल गई तो वह अपनी छत से उमा यादव के आंगन में कूद गया और ईंट से उमा यादव के सिर पर वार कर दिया। जिससे उमा यादव लहूलुहान होकर गिर पड़ी।
पुलिस के अनुसार ने धीरज ने बताया कि उमा यादव की हत्या के बाद उसने उमा यादव के हाथों से कड़े व कानों से बुंदे निकाल लिए और खून से सने अपने कपडे़ वहीं उतारकर पालिथीन में रख लिए। इसके बाद वहीं पर अलमारी में रखे कपड़े उसने पहन लिए और कमरे में रखी अलमारी से जेवरात, पाजेब, नकदी आदि तथा बेड पर रखा मोबाइल लूट लिया। जिस ईंट से उसने हत्या की उसे भी छुपा दिया। पुलिस ने धीरज श्रीवास्तव की निशानदेही पर आला कत्ल ईंट, मृतका उमा यादव का शॉल और उसके खून से सने कपड़ों को रजा टैक्सटाइल मैदान के निकट झाड़ियों से बरामद किया जबकि, लूटे गए आभूषणों, नगदी तथा वादिनी के कपड़ों को आरोपी के घर से बरामद किया है।