{"_id":"61e4583f96789223524b42ac","slug":"murder-of-farmer-rampur-news-mbd4162103126","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुनइया में किसान की गोली मारकर हत्या, दो पर रिपोर्ट दर्ज..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुनइया में किसान की गोली मारकर हत्या, दो पर रिपोर्ट दर्ज..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र में घर के बाहरी हिस्से में बने एक बिना दरवाजे के कमरे में सो रहे एक किसान को गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने एक रिश्तेदार पर परिचितों के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने किसान के बेटे की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के झुनइया गांव निवासी सोरन सिंह (58) खेती किसानी करते थे। सोरन सिंह अपने तीन बेटों के साथ गांव में ही बने घर में रहते थे। परिजनों के अनुसार, शनिवार रात वह करीब नौ बजे खाना खाने के बाद घर के बाहर के हिस्से में बने एक बिना दरवाजे वाले कमरे में सोने चले गए थे।
रविवार सुबह करीब पांच बजे उनकी बेटी भूरी जब झाड़ू लगाने उनके कमरे में पहुंची तो उनका शव देखकर उसकी चीख निकल गई और उसने शोर मचा दिया। चीख पुकार सुनकर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जहां उन्होंने देखा कि सोरन सिंह का रक्तरंजित शव चारपाई पर पड़ा था। सोरन सिंह को कान के बराबर से गोली मारी गई थी।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान परिजनों ने एक रिश्तेदार पर उसके परिचितों के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।