फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   murder of elder brother

जमीनी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
murder of elder brother
शाहबाद (रामपुर)। जमीन के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर बरेली पुलिस पहुंच गई। आरोपी भाई घटनास्थल से फरार हो गया। वहीं, ढकिया में हत्या की सूचना मिलते ही पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन

शाहबाद के ढकिया निवासी बाबू (35) अपने परिवार के संग रहता है। उसका विवाद उसके छोटे भाई शानेआलम से चल रहा था। शानेआलम जनपद बरेली के थाना सिरौली के गांव नवाबपुरा में पिछले एक साल से मां के साथ ननिहाल में रहने लगा था। ढकिया से आगे बरेली और रामपुर की सीमा पर स्थित नवाबपुरा गांव में बाबू मंगलवार को अपने छोटे भाई शानेआलम के यहां गया हुआ था। पता लगा है कि दोनों के बीच जमीन का विवाद था। मामला इतना बढ़ गय कि दोनों सगे भाइयों में मारपीट हो गई। इस दौरान छोटे भाई शानेआलम ने अपने सगे बड़े भाई बाबू के सीने में दो गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर आननफानन में नवाबपुरा चौकी पुलिस एवं थाना सिरौली की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पूर्व आरोपी सगा भाई घटनास्थल से फरार हो गया था। बाबू की मौत की सूचना जब ढकिया में पत्नी और बच्चों को पता चली, तब परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और बच्चे रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है। देर शाम तक आरोपी के खिलाफ तहरीर दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed