फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   murder of child in swar

अरहान के गले, सीने और पेट पर किए गए थे धारदार हथियार से वार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
murder of child in swar
स्वार (रामपुर)। नगर के मोहल्ला चक से गायब हुए छह वर्षीय अरहान की निर्ममता से हत्या की गई। हत्यारे ने बालक के गले, पेट और सीने पर धारदार हथियार से वार किया था। बालक का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। मां-बाप और रिश्तेदार ही नहीं बल्कि मौके पर पहुंचे लोगों के आंसू निकल आए।
विज्ञापन

मोहल्ला चक निवासी मोहम्मद वसी का छह वर्षीय बेटा अरहान गुरुवार की रात लगभग नौ बजे अपनी दादी से दस रुपये लेकर आइस क्रीम लेने के लिए गया था। इसके बाद वह देर रात तक भी वापस नहीं आया तब परिजन को चिंता हुई। उसे रात भर इधर-उधर तलाश किया। रिश्तेदारी में भी होना नहीं पाया तब शुक्रवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज करादी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद बच्चे की तलाश शुरु करदी। मृतक के घर के बराबर स्थित एक खंडहर में रखे ड्रम में शव पड़ा मिला तो सनसनी मच गई। बच्चे की गर्दन, पेट और सीने पर धारदार हथियार के कई गहरे निशान पाए गए। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच और डॉग स्क्वाड से भी जांच में मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

गुमशुदा बच्चे का शव मिलने से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। सूचना पर शुक्रवार देर रात ही खुद एसपी अंकित मित्तल भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर रिश्ते के एक चाचा को हिरासत में ले लिया है। इस बीच पुलिस ने गुरुवार की शाम दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट को ही हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed