{"_id":"5b6b38d24f1c1b54208b7b0a","slug":"murder-of-a-man-in-milak-of-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की हत्या कर शव हाईवे किनारे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ की हत्या कर शव हाईवे किनारे फेंका
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
मिलक में हाईवे किनारे पड़े मिले शव की जांच करती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित नगला उदई गांव के जंगल के पास रामपुर-बरेली रोड पर मंगलवार की रात बदमाशों ने धारदार हथियार से 55 वर्षीय एक अधेड़ की गर्दन काटकर हत्या कर दी।
बदमाशों ने हत्या करके सुबूत मिटाने के उद्देश्य से यहां हाईवे किनारे शव झाड़ियों में फेंक दिया। राहगीरों को बुधवार को हाईवे किनारे अधेड़ का सिर कटा शव पड़ा दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
हत्या की सूचना पर कोतवाली प्रभारी रवि कुमार और सीओ नरेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी नहीं हो पाई। मृतक के हाथ पर ओम गुदा हुआ है तथा हाथ पर नाम स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा है। शव के पास खून के साथ माचिस और बीड़ी मिली। पुलिस ने फिंगर प्रिंट टीम को बुलाया।
विज्ञापन
टीम मौके पर पहुंची और अपने यहां पर खून का नमूना लेकर कार्रवाई की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है। पुलिस ने चौकीदार की ओर से हत्या और सुबूत मिटाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी रवि कुमार का दावा है कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ऐसा लगता है कि बदमाशों ने हत्या कहीं दूसरी जगह की होगी और शव यहां पर फेंक दिया है।शव के पास से कोई क्लू नहीं मिला है।