फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Mukrampur road has been in bad shape for 20 years due to a tussle between two departments.

Rampur News: दो विभागों की खींचतान में 20 साल से बदहाल है मुकरमपुर मार्ग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Mukrampur road has been in bad shape for 20 years due to a tussle between two departments.
स्वार। बिलासपुर–स्वार मार्ग को जोड़ने वाला मुकरमपुर मार्ग पिछले करीब 20 वर्षों से बदहाल है। लगभग 1200 मीटर लंबे इस मार्ग का करीब सात सौ मीटर हिस्सा इतना जर्जर हो चुका है कि उस पर चलना खतरे से खाली नहीं। कहीं रोड़े उखड़े हैं तो कहीं गहरे खड्डे बन गए हैं। बीच में बनी पुलिया भी क्षतिग्रस्त है, जिससे बरसात के दिनों में आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है।
विज्ञापन


यह लिंक मार्ग धनौरी, धनौरा, मधुपुरी, मधुपुरा और मुकरमपुर समेत कई गांवों को जोड़ता है। यही नहीं, उत्तराखंड के शहरों तक जाने वाले लोगों के लिए यह मार्ग एक बाइपास के रूप में भी अहम है। अगर लोग इसी रास्ते से जाएं तो स्वार शहर में लगने वाले जाम से राहत मिल सकती है, जबकि वर्तमान में अधिकांश वाहन स्वार होकर जाने को मजबूर हैं। उधर, भगवंतनगर और मीरापुर समेत दर्जनों गांवों के यात्रियों को भी रामपुर पहुंचना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना विभाग से बनी थी सड़क
तत्कालीन गन्ना विकास मंत्री शिव बहादुर सक्सेना ने करीब 1996 से 2001 के कार्यकाल में इस लिंक मार्ग का निर्माण गन्ना विकास विभाग से कराया था। तब से अब तक इस सड़क की मरम्मत तक नहीं कराई गई।

--------------------

विभागों के बीच जिम्मेदारी की रस्साकशी
वह कई बार शासन-प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और गन्ना विकास विभाग से मार्ग के निर्माण की मांग कर चुके हैं। लोक निर्माण विभाग कहता है कि यह सड़क उसकी सूची में नहीं है, जबकि गन्ना विभाग का कहना है कि 2022 के बाद यह सड़क पीडब्ल्यूडी को सौंप दी गई है। ऐसे में यह लिंक मार्ग पूरी तरह लावारिस बन गया है।
शाहनवाज साजिद ग्राम प्रधान मुकरमपुर
---------------------
बने बाइपास का विकल्प

अगर रामपुर–बाजपुर स्टेट हाईवे के धनौरी चौराहे से वाया मुकरमपुर होकर स्वार–बिलासपुर मार्ग तक लगभग ढाई किलोमीटर लिंक मार्ग का निर्माण कर दिया जाए तो न केवल स्वार के जाम से राहत मिलेगी, बल्कि उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों का समय और दूरी दोनों बचेंगे।

डॉ. प्रेमपाल, ग्राम प्रधान मधुपुरा
-------------------


यह सड़क ग्रामीण अंचल के लिए जीवन रेखा जैसी है, लेकिन विभागों की खींचतान में लोग परेशान हैं। किसानों को अपनी उपज मंडी तक ले जाने में भारी दिक्कत होती है। इसका निर्माण शीघ्र होना चाहिए।

हाजी अनवार, किसान
----------------------------

बीते लगभग दो दशक से जर्जर इस सड़क की किसी भी निर्वाचित जन प्रतिनिधि ने सुनवाई नहीं की है। स्कूली बच्चों के अलावा किसानों को जर्जर मार्ग से निजात जल्द ही दिलाई जाए।
मोहम्मद अहमद, किसान
--------------------------


विधायक ने भी उठाई मांग

ग्राम पंचायत मुकरमपुर से ग्राम सैदनगर निकट असालतपुर तक लगभग 700 मीटर सड़क का निर्माण कराया जाना अति आवश्यक है। यह मार्ग अत्यधिक जर्जर हो चुका है, इसलिए जनहित में शीघ्र निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को पत्र लिखा है।
शफीक अहमद अंसारी, विधायक स्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed