फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   mp and mla now not using roadways bus

15 सालों से माननीयों का इंतजार कर रहीं रोडवेज बसों की सीटें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
mp and mla now not using roadways bus
रामपुर। परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा करना विधायकों और सांसदों को रास नहीं आ रहा है। लोकतंत्र में जनता की ओर से आम से खास बने विधायक व सांसद सरकार की इस सुविधा का उपयोग करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। बात रामपुर की करें तो पिछले 15 सालों में किसी भी संासद या विधायक ने रोडवेज की बस में सफर नहीं किया है।
विज्ञापन

रोडवेज में विधायक और सांसदों के लिए प्रथम दो सीटें आरक्षित होती हैं। ताकि, कोई पूर्व या वर्तमान विधायक और सांसद बस में आए तो उन्हें सीट उपलब्ध हो सके। इसके लिए सरकार की ओर से ही सांसद या विधायक के लिए निशुल्क यात्रा आधारित कूपन दिए जाते हैं। माननीयों की बस यात्रा के खर्च, किराए का पुनर्भरण विधानसभा सचिवालय से रोडवेज को किया जाता है।
विज्ञापन

इस सुविधा में विधायक व सांसद के साथ एक सहयोगी को भी निशुल्क यात्रा की सुविधा मिली हुई है। यात्रा के दौरान विधायक व सांसद को विधानसभा व संसद से जारी कूपन परिचालक को देना होता है। इसकी एवज में मुख्य यात्रा टिकट के साथ सहयोगी का टिकट भी जारी होता है, जिसमें वे कितनी भी यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किन्तु, रामपुर रोडवेज की बसों की बात की जाए तो बसों में अर्से से किसी सांसद या विधायक ने सफर नहीं किया है। बीते 15 सालों से बसों को माननीयों का इंतजार है। दरअसल, आम से खास बनने के बाद नेताजी निजी लक्जरी गाड़ियों को ही तवज्जो देते हैं। ऐसे में सरकार की रोडवेज बसें उन्हें रास नहीं आतीं। क्योंकि, उन बसों में लक्जरी गाड़ियों की तरह सुख सुविधाएं नहीं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed