{"_id":"6a57c5d13d8fff5959035693","slug":"motorcyclist-injured-while-trying-to-evade-traffic-check-rampur-news-c-282-1-rmp1016-175568-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ट्रैफिक चेकिंग से बचने के प्रयास में बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ट्रैफिक चेकिंग से बचने के प्रयास में बाइक सवार घायल
Wed, 15 Jul 2026 11:09 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
शाहबाद। आंवला रोड पर ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग से बचने के प्रयास में एक बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया। अचानक बाइक मोड़ने के दौरान वह सड़क पर गिर गया और उसकी बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
मित्रपुर गांव निवासी अजमुद्दीन आंवला रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए उन्होंने अचानक बाइक मोड़ दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और सामने से आ रही कार से टकरा गई।
कार चालक अकील मियां, ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर विश्राम सिंह और कांस्टेबल घायल अजमुद्दीन को सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए।