फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Mother is coming riding on an elephant to relieve the suffering

Rampur News: हाथी पर सवार होकर कष्ट हरने आ रही हैं मां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Mother is coming riding on an elephant to relieve the suffering
रामपुर। रविवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है। इस बार देवी मां हाथी पर सवार होकर आएंगी, जो अच्दी वर्षा का प्रतीक बताया गया है। वहीं नवरात्र को लेकर मंदिरों में विशेष सजावट की गई। बाजार भी नवरात्र के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। शनिवार को त्योहार को लेकर लोगों ने जमकर खरीदारी की। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि 15 अक्तूबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं, जो 23 अक्तूबर तक चलेंगे। नवरात्र के नौ दिनों में देवी मां के अलग-अलग नौ स्वरूपों की उपासना की जाएगी। नवरात्र की अष्टमी 22 अक्तूबर को मनाई जाएगी। वहीं 23 अक्तूबर को कन्या भोज होगा। उन्होंने बताया कि शारदीय नवरात्र में सूर्य बुध का कन्या राशि में गोचर रहेगा, जिससे बुद्धादित्य योग का निर्माण हो रहा है। उधर, नवरात्र को लेकर ज्वालानगर, सिविल लाइंस और पुराना गंज की तरफ जगह-जगह पूजन सामग्री की दुकान सज गई हैं।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम तक बाजार में श्रद्धालुओं के भीड़ रही। शहर में पुराना गंज स्थित महामाया मंदिर, श्री हरिहर मंदिर, माईं का थान मंदिर, प्राचीन दुर्गा मंदिर, श्री मनोकामना मंदिर, श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ में नवरात्र को लेकर विशेष रूप से तैयारी की गई है।
विज्ञापन


ऐसे करें पूजन

ज्योतिषाचार्य ने बताया नौ दिनों तक माता की नियमित पूजा करें। हर दिन कवच, कीलक, अर्गलास्तोत्र का पाठ करें। रोजाना पूजा करते समय मां को एक लौंग जरूर चढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में पूजन सामग्री, खानपान के सामान की खरीदारी

बाजार में माता के पूजन और उपवास के खानपान के सामान की दुकानें सज गई हैं। दुकानों में माता की चुनरी के साथ लौंग कपूर, नारियल आदि पूजन सामग्री खरीदी जा रही है। खानपान में प्रयुक्त होने वाले कुट्टू के आटे के साथ सिंघाड़े का आटा, सूखा गोला, सूजी आदि की भी खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed