{"_id":"63adacae4c9e6f0d3661e817","slug":"mother-died-after-son-death-in-rampur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बेटे की मौत के सदमे में मां ने भी तोड़ा दम, दोनों को गांव के कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्दे खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बेटे की मौत के सदमे में मां ने भी तोड़ा दम, दोनों को गांव के कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्दे खाक
Thu, 29 Dec 2022 08:35 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, भोट/सैदनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, भोट/सैदनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 29 Dec 2022 08:35 PM IST
सार
बुधवार की रात फरजंद अली की मौत हो गई। इसके बाद जब उनका शव घर लाया गया तो विलाप करती हुई मां किश्वरी बेगम (75) ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
फरजंद अली और मां किश्वरी बेगम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामपुर के भोट क्षेत्र के मिलक बादुलल्ला गांव में बेटे की मौत के सदमे में उसकी मां की भी मौत हो गई। दोनों मां-बेटे को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
मामला थाना क्षेत्र के मिलक बादुल्ला गांव का है। गांव निवासी फरजंद अली (50 वर्ष) करीब दो सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उनका इलाज मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की रात फरजंद अली की मौत हो गई। इसके बाद जब उनका शव घर लाया गया तो विलाप करती हुई मां किश्वरी बेगम (75) ने भी दम तोड़ दिया।
गुरुवार दोपहर बाद मां और बेटे दोनों का जनाजा एक साथ घर से उठा और गमगीन माहौल में गांव के ही कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। बेटे के गम में हुई मां की मौत पूरे दिन चर्चा में रही।