फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   more than one thousand got admission

Rampur News: आरटीई से निजी स्कूलों में दाखिला पा चुके 1186 गरीब बच्चे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
more than one thousand got admission
रामपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम(आरटीई) के अंतर्गत अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूलों में जनपद के 1186 बच्चे निशुल्क ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। इस योजना के तहत तीन चरण में प्रवेश होते हैं। पहले व दूसरे चरण की चयन प्रक्रिया पूरी होने पर 1186 बच्चों को प्रवेश दिला दिया है। तीसरे चरण की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए 25 जून को लॉटरी सिस्टम से स्कूलों का चयन किया जाएगा। चयनित बच्चों को नर्सरी में जुलाई के पहले सप्ताह में प्रवेश दिला दिया जाएगा।
विज्ञापन

गरीब परिवारों के बच्चों को आरटीई के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहती हैं। जिन पर आवेदन लेने के बाद प्रवेश दिलाया जाता है। सरकार इन सीटों पर दाखिला पा चुके बच्चों की फीस, ड्रेस आदि का स्वयं वहन करती है। इस योजना के तहत जनपद में पहले तथा दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। पहले चरण में लॉटरी के माध्यम से 707 बच्चों का चयन कर उन्हें विकल्प वाले स्कूलों में प्रवेश दिया गया था। दूसरे चरण में 479 बच्चों का चयन कर उन्हें उनके द्वारा फार्म में भरे स्कूल में प्रवेश दिला दिया था। तीसरे चरण में प्रवेश लेने के इच्छुक व्यक्तियों ने अपने बच्चों के आरटीई के तहत आवेदन किए हैं। इस योजना में ऑनलाइन फार्म भरे गए हैं। उसके बाद की प्रक्रिया पूर्ण कर प्रवेश कराए जाएंगे। अभिभावकों के ऑनलाइन आवेदन पत्रों की जांच उपरांत 25 जून को अधिकारियों की उपस्थिति में लॉटरी सिस्टम माध्यम से उन्हें स्कूल आवंटन कर दिया जाएगा। इस योजना में बच्चों को प्रारंभिक पढ़ाई नर्सरी से कक्षा एक के लिए ही स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाता है।
विज्ञापन

बयान---
आरटीई के तहत पहले व दूसरे चरण में प्रवेश दिला दिए गए थे। दोनों चरण में 1100 से अधिक बच्चों को निशुल्क निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाया है। तीसरे चरण में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। सीडीओ की उपस्थिति में 25 जून को लॉटरी के माध्यम से स्कूलों का आवंटन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--शेर सिंह, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed