फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   more than hundred villages are in dark

48 घंटों तक अंधेरे में सैकड़ों गांव, लोग परेशान 

Sun, 03 Jun 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sun, 03 Jun 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
more than hundred villages are in dark
मिलक में हादसे को जावत दे रहैं आंधी में टूटी बिजली के पोल।

विज्ञापन

तूफान की तबाही से उबरने में बिजली विभाग को दो दिन लग गए। 48 घंटों जिले के सैकड़ों गांवों में अंधेरा पसरा रहा। रविवार को सभी क्षेत्रों की आपूर्ति सामान्य हो सकी। इस दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

शुक्रवार को तूफान आया तो पूरे जिले की बिजली व्यवस्था ठप हो गई थी। अजीतपुर बिजली घर क्षेत्र में 33 केवी लाइन के पांच और एलटी लाइन के भी पांच खंभे टूट गए। शाहबाद गेट, रजा इंटर कालेज, सिविल लाइंस, पहाड़ी गेट, बिलासपुर गेट, किला बिजलीघर क्षेत्रों में बिजली के कई खंभे ध्वस्त हो गए। ग्रामीण क्षेत्रों में तो बिजली की हालत और भी दयनीय हो गई।
विज्ञापन


गांवों में 11 हजार से लेकर 33 हजार तक की लाइनें पूरी तरह ध्वस्त हो गईं। अधिकतर लाइनें पेड़ गिरने से गिरीं थीं। कुछ लाइनों के चैनल, क्रासफार्म आदि भी पूरी तरह खराब हो गए। इंसुलेटर पंक्चर हो गए। इसके अतिरिक्त बिलासपुर, शाहबाद, स्वार, टांडा, सैफनी, मसवासी, दडिय़ाल, भोट, खौद, मिलकखानम, डूंगरपुर, मिलक, धमौरा, सिहारी, दुर्गनगला, सैदनगर, पटवाई, केमरी सहित सभी जगह बिजली लाइनें और खंभे काफी संख्या में गिरे थे, जिसकी वजह से ब्लैकआउट हो गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति तो दूसरे दिन भी सामान्य नहीं हो सकी थी। लिहाजा, रविवार को भी सुबह से ही कर्मचारियों ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया। दिनभर की मशक्कत के बाद स्वार तहसील, धमोरा, सिहारी, पिपला शिवनगर आदि बिजलीघर क्षेत्रों के फाल्ट दूर हो सके और आपूर्ति सुचारु हुई।


इस बीच लगातार 48 घंटे तक बिजली गुल रहने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिशासी अभियंता एसके गोयल का कहना है कि नुकसान काफी अधिक हो गया था, जिस वजह से वक्त लगा। अब सभी क्षेत्रों की सप्लाई सामान्य हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed