फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   monkeys ran away with a merchant s bag full of money in Rampur

जब पेड़ से बरसने लगे नोट: एक पल को ऐसा नजारा देख लोग रह गए दंग, रुपये बीनने की मची होड़, फिर पैसे जमा करने पहुंची पुलिस

Mon, 30 May 2022 09:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेवटर्क, शाहबाद(रामपुर)
अमर उजाला नेवटर्क, शाहबाद(रामपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 30 May 2022 09:34 PM IST
सार

मोहल्ला सादात निवासी बर्फ विक्रेता हनीफ रामपुर से बर्फ लेने जा रहे थे। रास्ते में उनके हाथ में प्लास्टिक की थैली में दस-दस के नोट की दस गड्डियां थीं। शाहबाद कोतवाली के सामने पाकड़ के पेड़ से अचानक एक बंदर उतरा और उनके हाथों से नोटों से भरी प्लास्टिक की थैली लेकर भाग गया।

विज्ञापन
monkeys ran away with a merchant s bag full of money in Rampur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रामपुर के शाहबाद में एक बार फिर से पाकड़(पेड़) से दस-दस के नोटों के बारिश होने लगी। नोटों को पेड़ से गिरता देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बाद में पुलिस कर्मियों समेत तमाम लोगों ने नोटों को इकट्ठा कर लिया।

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला सादात निवासी हनीफ बर्फ विक्रेता हैं। सोमवार को वह रामपुर से बर्फ लेने के लिए जा रहे थे। रास्ते में उनके हाथ में प्लास्टिक की थैली में दस-दस के नोट की दस गड्डियां थीं। शाहबाद कोतवाली के सामने पाकड़ के पेड़ से अचानक एक बंदर उतरा और बर्फ विक्रेता हनीफ के हाथ से नोटों से भरी प्लास्टिक की थैली को लेकर पाकड़ पर चढ़ गया।

विज्ञापन

पाकड़ पर चढ़ जाने के बाद बंदर थैली को फाड़कर नोटों को ऊपर से बिखेरने शुरू कर देता है। पेड़ से रुपये के बरसने का नजारा देख वहां से गुजर रहा हर व्यक्ति स्तब्ध रह जाता है। इससे राहगीरों में अफरा-तफरी मच जाती है। इस दौरान तमाम लोग बरसते हुए नोटों को बीनने में लग गए।

बंदरों ने 1750 रुपयों के नोट फाड़ डाले
बाद में मामले की जानकारी पाकर कोतवाली से पुलिसकर्मी भी पहुंच जाते हैं। पुलिसकर्मी राहगीरों की मदद से बर्फ विक्रेता के रुपयों को इकट्ठा करते हैं और उसे सौंप देते हैंं। मामले को लेकर बर्फ विक्रेता हनीफ ने बताया कि उसके पास दस हजार रुपये थे। जिसमें से 1750 रुपए बंदरों ने फाड़ दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed