फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   monkey bites child

बंदर के हमले में नौ वर्षीय बच्चा घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
monkey bites child
स्वार (रामपुर)। क्षेत्र के खौदकलां गांव में बंदरों के झुंड ने हैंडपंप पर पानी लेने आए नौ वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे बालक जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने डंडे लेकर किसी तरह बंदरों को दौड़ाकर बच्चे को बचा लिया। उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया है।
विज्ञापन

कुत्तों का आतंक अभी खत्म नहीं हुआ है कि बंदरों ने भी इंसानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। रविवार को दोपहर खौदकलां गांव निवासी अनवर अली का नौ वर्षीय बेटा मोहम्मद अर्श गांव स्थित हजरत बैरंग शाह की दरगाह परिसर में हैंडपंप से पानी भरने गया था। इसी दौरान बंदरों का झुंड उसके ऊपर झपट पड़ा। बच्चे की चीख निकली तो परिसर में मौजूद लोग दौड़ आए। इस दौरान एक बंदर उसके हाथ में काट चुका था। लोगों ने डंडे लेकर बंदरों को भगा दिया। लोगों ने बच्चे को जख्मी हालत में उठाया और परिजन को सूचना दी। परिजन उसे तत्काल ही सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी कक्ष में उसे कोई नहीं मिला। इसके चलते उसने बिजारखाता गांव पहुंच कर एक चिकित्सक से मरहम पट्टी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed