फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   money rain on dhanteras

धन तेरस पर बाजार में जमकर हुई धन वर्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
money rain on dhanteras
रामपुर। कोरोना महामारी के चलते पिछले साल से बिगड़ी चाल के बाद जिलेभर के बाजार में धनतेरस पर खूब धन बरसा। दो पहिया, चौपहिया वाहनों के अलावा इलेक्ट्रानिक्स, बर्तन और ज्वैलरी की दुकानों पर ग्राहकों की दिनभर भीड़ लगी रही। धनतेरस पर जिले में करीब 50 करोड़ रुपये का कारोबार का अनुमान है। देर रात तक दुकानों में भारी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही बाजार में ग्राहकों की भीड़ बाजार में लग गई थी। धनतेरस पर सोने चांदी, ज्वैलरी, दो पहिया और चार पहिया वाहन, बर्तन और अन्य वस्तुएं खरीदने का शगुन है। लोगों ने चांदी-सोने के आभूषण से लेकर रसोई के बर्तन व नए वाहनों की खरीद की। इस साल दुपहिया, चार पहिया वाहन, आभूषण, बर्तन इलेक्ट्रानिक्स, मिठाई, खाद्य सामग्री व सजावट समेत अन्य सामान की जमकर खरीदारी हुई। सुबह से शाम तक बाजार में काफी भीड़ रही। पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेड्स लगाकर यातायात बंद कर दिया।
विज्ञापन

मिस्टन गंज, राजद्वारा, पुराना गंज, ज्वालानगर, सिविल लाइंस, रेलवे स्टेशन रोड, गुरुद्वारा मार्ग, जौहर अली मार्ग, शौकत अली मार्ग, सिविल लाइंस आदि बाजारों में धनतेरस पर मुहूर्त देख लोग खरीदारी करते दिखाई दिए। इस दौरान कई लोगों ने मिट्टी के दीप की खरीदारी की। महिलाओं ने सोने-चांदी के सिक्कों की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी के सिक्कों की मांग बरकरार रहने के कारण चांदी के सिक्के तीन सौ रुपये से लेकर हजार रुपये तक बिके। लक्ष्मी-गणेश के मूर्तियों की बिक्री भी खूब हुई। लावा, चूड़ा, चीनी की मिठाई की खरीदारी भी हुई। फ्रिज, एलइडी, वाशिग मशीन, कंप्यूटर, लैपटाप के साथ ही मोबाइल व अन्य उत्पाद की बिक्री भी जमकर हुई, पर आनलाइन बाजार के तेजी से बढ़ने के कारण भी इस बाजार पर असर पड़ा है। इसी तरह बर्तन बाजार में लोगों ने चम्मच से लेकर स्टील के बर्तन की खरीदारी की।
रामपुर। धनतेरस पर सोने- चांदी के गहनों की दुकानों में महिलाओं की अधिक भीड़ दिखी। शहर के प्रमुख प्रतिष्ठानों में देर रात तक आभूषणों की बिक्री होती रही। इसके अलावा लोगों ने सोना, चांदी के सिक्के बिस्किट व लक्ष्मी गणेश की मूर्ति की भी खरीदारी की। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार करीब 10 करोड़ का कारोबार हुआ। है। अधिकांश लोग चांदी के सिक्के की ही खरीदारी करते दिखे। चांदी के सिक्कों में पांच सौ व हजार रुपये के नोट के आकार में चांदी के पत्र के अलावा मां लक्ष्मी की फोटो व चांदी के बर्तनों की भी मांग रही।
वाहनों की हुई अच्छी बिक्री शहर में दोपहिया व चार पहिया वाहनों की अच्छी खासी बिक्री हुई। हीरो मोटरसाइकिल के शोरूम में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ दिखी। यहां एक हजार बाइक और स्कूूटी की बिक्री रही। यही हाल अन्य दोपहिया वाहनों के शोरूम में देखी गई। एक अनुमान के मुताबिक विभिन्न कंपनियों के करीब 1450 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। 60 से ज्यादा चार पहिया वाहनों की भी बिक्री हुई। इस बार धनतेरस पर किसानों ने करीब 50 ट्रैक्टर खरीदे। धनतेरस पर बाजार में सुबह से लेकर देर रात तक ग्राहकों की खूब भीड़ रही। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए लुभावनी छूट के साथ मुफ्त उपहार की भी पेशकश की थी, जिसका फायदा भी बाजार को मिला।
स्वार (रामपुर)। धनतेरस पर आज नगर के बाजारों में रौनक दिखाई दी। शुभ दिवस पर लोगों ने सोना-चांदी के आभूषण के अलावा बर्तनों की खूब खरीदारी की। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा।

दीपावली से पूर्व धनतेरस मनाया जाता है। यह धन के देवता कुबेर और लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का दिन है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सोना, चांदी या बर्तन आदि खरीदना शुभ होता है। इस लिए आज जब धनतेरस पड़ा तो सुबह से लोग खरीदारी के लिए बाजार निकल पड़े। इस कारण सुबह से देर शाम तक बाजार में भीड़ रही। नगर में बर्तन बाजार चमकदार रहा। बर्तन खरीदने के लिए लोगों ने अधिक दिलचस्पी दिखाई। सराफा बाजार में भी दो साल के बाद चमक दिखाई दी। सोना-चांदी के जेवरात खरीदने के लिए लोगों ने रुचि दिखाई। लोगों ने चांदी के सिक्के, पेन और अन्य वस्तुओं की खरीदारी की। इस बीच घरों में धनतेरस पर धन के देवता कुबेर, मां लक्ष्मी, धन्वंतरि पूजन भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed