फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   molie theft arrested by grp

जीआरपी ने स्टेशन पर बैठा मोबाइल चोर पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
molie theft arrested by grp
रामपुर। जीआरपी टीम ने चेकिंग के दौरान स्टेशन पर बैठे एक मोबाइल चोर को पकड़ लिया। पुलिस ने तलाशी लेने पर उसके कब्जे से यात्री का चोरी किया मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जीआरपी थाने के कार्यवाहक प्रभारी अशोक कुमार अपनी टीम के साथ मंगलवार को स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान जीआरपी ने स्टेशन पर एक युवक को बैठे देखा। इस दौरान युवक जीआरपी टीम को आता देख स्टेशन पर ही बरेली दिशा की ओर चलने लगा। जिस पर टीम के सदस्यों ने युवक का पीछा कर पकड़ लिया और थाने ले आई और तलाशी लेने पर एक मोबाइल बरामद कर लिया। जीआरपी थाने के कार्यवाहक प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक मोबाइल चोर को पकड़ा है। उसके पास से एक चोरी का मोबाइल बरामद हुआ है। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने यात्री का मोबाइल चोरी किया है। पकड़ा गया युवक शाहजहांपुर के नवाजपुर खुटार गांव निवासी चेतराम उर्फ अजयपाल है। इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed