फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   mock drill of health workers on two may

कोरोना से जंग के लिए कितना तैयार, स्वास्थ्य विभाग, परखी जाएंगी तैयारियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
mock drill of health workers on two may
रामपुर। कोरोना संक्रमण से लड़ाई के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां परखी जाएंगी। इसके लिए दो मई को मॉक ड्रिल होगी जिसमें कोरोना संक्रमण से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली और हरियाणा में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके तहत जिला अस्पताल में मॉक ड्रिल (पूर्वाभ्यास) होगी। इसके तहत कोविड मरीजों को अस्पताल लाने से लेकर उन्हें अस्पताल में दाखिल कराने तक की प्रक्रिया की हकीकत को देखा जाएगा।
विज्ञापन

बीते दो साल के अंदर कोरोना संक्रमण की पहली, दूसरी और तीसरी लहर ने कहर बरपाया था। जिले में बड़ी संख्या में लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे और कई लोगों की मौत भी हुई थी। देश में अधिकांश मौत की वजह खस्ताहाल स्वास्थ्य सेवा, ऑक्सीजन, बेड, दवाइयां व इंजेक्शन की कमी रही थी लेकिन, कोरोना के फिर संक्रमण की आशंका को देखते हुए शासन ने स्वास्थ्य विभाग को सभी तैयारियां दुरुस्त करने के निर्देश दिए है। चिकित्सालयों में ऑक्सीजन व्यवस्था, उपलब्ध बेड, वार्ड, दवाएं एंबुलेंस, चिकित्सकों की उपलब्धता, इलाज की तैयारियां, मरीज के भर्ती कराने की व्यवस्थाओं के साथ मरीज को अस्पताल लाने से इलाज मिलने तक लगने वाले समय तक की रिहर्सल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed