फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   mla safe in road accident

खाई में घुसी कार, विधायक बाल-बाल बचे

Mon, 26 Dec 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/  बिलासपुर/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/  बिलासपुर/ रामपुर Updated Mon, 26 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
mla safe in road accident
बिलासपुर में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। मौजूद विधायक संजय कपूर व अन्‍य।

विज्ञापन

नैनीताल हाईवे पर रविवार की अपराह्न करीब 2.50 बजे तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक अचानक बिलासपुर विधायक संजय कपूर की स्कार्पियो के  सामने आ गए। बाइक सवारों को बचाने के लिए चालक ने हाईवे किनारे खाई में स्कार्पियो को उतार दिया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। विधायक समेत पांच लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और मामले की इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज की है। 

बिलासपुर विधायक संजय कपूर रविवार को नगर व क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद अपराह्न करीब 2.50 बजे गुजरैला जा रहे थे। स्कार्पियो कफील अहमद निवासी केमरी चला रहा था और वह चालक के बराबर वाली सीट पर बैठे थे। पिछली सीट पर पीआरओ उमेश सुआल, दो गनर बदन सिंह और युवराज बैठे थे। नैनीताल     हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने तेज गति में बाइक सवार दो युवक आ गए। उनको बचाने के चक्कर में चालक ने गाड़ी को  बायीं ओर झाड़ियों के बीच खाई में उतार दी। इधर, घबराए बाइक सवार भी गिर गए। जिन्हें लोगों ने मौके से भगा दिया।
विज्ञापन


हादसा होता देख तमाम लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए और विधायक समेत पांचों को गाड़ी से बाहर निकाला। हालांकि, विधायक ने किसी के भी कोई चोट न लगने की बात कही है। पीए की सूचना पर डायल 100 और कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को खाई से बाहर निकलवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं सूचना पाकर उत्तराखंड वक्फ विकास वित्त निगम के कार्यकारी अध्यक्ष जाहिद रजा रिजबी, राईस मिलर्स एसोसिएशन के रीजनल चेयरमैन विपिन कुमार पप्पी, अमान उल्ला खां, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बिट्टू, जोगिंद्र बाबा, बीडीसी इरफान हसन, शाकिर अली खां सज्जू, जितेंद्र मिश्रा, सचिन टंडन सोनू आदि लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने चालक की तरफ से इत्तफाकिया दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed