{"_id":"61b0f6e263e6c808381cc3e7","slug":"misbehave-with-bjp-leader-rampur-news-mbd412010371","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार में तोड़फोड़, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार में तोड़फोड़, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। अज्ञात हमलावरों ने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही हमलावर भागने लगे। पुलिस ने एक हमलावर को पकड़ लिया और उसे थाने ले आई। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, भाजपा नेता पर हमले की जानकारी के बाद बुधवार को भाजपा कार्यालय पर बैठक हुई, जिसमें भाजपाइयों ने घटना को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़ते हुए हमलावरों पर आतंक फैलाने का आरोप लगाया।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी पंकज लोधी भाजपा में जिला उपाध्यक्ष हैं। वह कुंवर बहादुर राजपूत के साथ मंगलवार को अपनी रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में गए थे। रात करीब सवा ग्यारह बजे वह वापस रामपुर लौट रहे थे। इस बीच पसियापुरा चौराहे पर कुछ लोग आपस में लड़ रहे थे और तोड़फोड़ भी कर रहे थे। हमलावरों ने भाजपा नेता की गाड़ी भी रोक ली और उन पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी।
इस बीच पुलिस पहुंच गई, जिस पर हमलावर भाग गए। पुलिस ने पीछा कर एक हमलावर को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को थाने ले आई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर लव सिरोही ने बताया कि दो गुट आपस में लड़ रहे थे, लेकिन गलतफहमी में भाजपा नेता पर हमला कर दिया। बताया कि एक आरोपी मेरठ के किठौर निवासी सगीर को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बाद में बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
बताया कि तहरीर आ गई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। वहीं, बुधवार को भाजपा कार्यालय पर बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव निकट हैं। ऐसे में यह प्रतीत होता है कि घटना आतंक फैलाने की मंशा से अंजाम दी गई हो। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष भटनागर, अशोक विश्नोई, राजीव मांगलिक, पंकज लोधी, देवेश गुप्ता, प्रभात अग्रवाल, विनोद विश्नोई, ओम प्रकाश सक्सेना, इंद्रजीत सिंह, ओमवीर सिंह दिवाकर, लालता प्रसाद लोधी, वीरपाल सिंह पाल, सत्य पाल सिंह दिवाकर, राजेंद्र लोधी आदि उपस्थित रहे।