फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   minister mahinder singh innaugarted in rampur

रामपुर 18 करोड़ृ की योजनाओं का तोहफा

Sat, 19 Jun 2021 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
minister mahinder singh innaugarted in rampur
मंत्री महेंद्र सिंह ज्यूरी में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। जल शक्ति, राजस्व बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने शनिवार को रामपुर उपमंडल को करीब 18 करोड़ की योजनाओं का तोहफा दिया। इस दौरान महेंद्र सिंह ने पेयजल, उठाऊ पेयजल योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन दिया। इन योजनाओं से क्षेत्र के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान के लिए निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि समुद्र तल से 4 हजार फीट से कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए हिमाचल सरकार ने 1688 करोड़ का शिवा प्रोजेक्ट शुरू किया गया। इसके इन क्षेत्रों में विभिन्न प्रजातियों के बेहतर किस्म के फलदार पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हिमाचल सरकार इन पौधों को कृषकों और बागवानों को निशुल्क उपलब्ध करवा रही है। इस प्रोजेक्ट के तहत सब्जी मंडियां भी बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने इस मौके पर कहा कि जिला शिमला के स्वास्थ्य केंद्रों में चल रही डॉक्टरों की कमी को पूरा किया गया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए तत्परता से कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का 15 दिन के भीतर निपटारा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामपुर भीम सिंह ठाकुर, जिला महासू महासचिव शशी भूषण श्याम, पूर्व प्रत्याशी प्रेम सिंह ध्ररैक, भाजपा मंडल रामपुर महामंत्री अनिल चौहान, मुख्य अभियंता जल शक्ति विभाग सुशील जस्टा, एसई जल शक्ति विभाग राजीव महाजन, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग रणबीर नेगी, उपमंडलाधिकारी रामपुर सुरेंद्र मोहन, डीएसपी चंद्र शेखर कायथ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed