फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Mining dumpers are crushing lives.

Rampur News: जिंदगियों को कुचल रहे खनन के डंपर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Mining dumpers are crushing lives.
रामपुर। स्वार क्षेत्र में दौड़ रहे तेज रफ्तार खनन के डंपर लोगों की जिंदगियां छीन रहे हैं। डेढ़ माह पहले खनन का डंपर स्वार के युवा कारोबारी की मौत का कारण बना था। शुक्रवार को मिलक खानम में खनन के डंपर ने महिला की जान ले ली। हादसे दर हादसों के बावजूद प्रशासन खनन भरे डंपरों की रफ्तार पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में अवैध खनन भरे डंपर भी बड़ी संख्या में चल रहे हैं। जून में रामपुर मार्ग पर धनौरी चौराहा के निकट डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मारी थी, जिसमें युवती की मौत हो गई थी। इसके बाद 25 जुलाई की देर शाम स्वार में मुख्य चौराहे पर तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से कार सवार युवा कारोबारी नसीम की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह मिलक खानम में 55 वर्षीय महिला नरेंद्र कौर को खनन के डंपर ने टक्कर मार दी और उसे 500 मीटर तक घसीटते चला गया। हादसे में महिला के शव के चिथड़े उड़ गए।
विज्ञापन

रामपुर-बाजपुर, बिलासपुर-स्वार, टांडा-बाजपुर और केलाखेड़ा मार्ग पर इतनी संख्या में डंपर संचालित हो रहे हैं कि अन्य वाहनों वाहन भी नहीं चल रहे। डंपरों के कारण मसवासी में तो रोजाना जाम लगने की समस्या खड़ी रहती है। कई संगठन डंपरों की गति सीमा कम करने अथवा दिन में नो एंट्री की मांग कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की है। भाकियू नेता जरनैल सिंह और सलामत जान के अलावा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनवर अली का कहना है कि खनन भरे डंपरों के आवागमन से क्षेत्र की जनता स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। प्रशासन को इस दिशा में कोई कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed