फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Milak noose hanging on the cloth merchant's daughter found

मिलक में कपड़ा व्यापारी की बहू फंदे पर लटकी मिली 

Fri, 26 Aug 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 26 Aug 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Milak noose hanging on the cloth merchant's daughter found
नवनीत कौर का फाइल फोटो।
मोहल्ला असदुल्लापुर निवासी कपड़ा व्यापारी अमलोक सिंह की बहू का शव बुधवार की रात फंदे पर लटका मिला। पति ने घटना की जानकारी पत्नी के लुधियाना निवासी घरवालों को दी। बृहस्पतिवार को पहुंचे मायकेवालों ने पति पर हत्या आरोप लगाते हुए सुसराल वालों पर दहेज उत्पीड़न करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


विवाहिता की मौत की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, ससुरालवाले घर से भाग गए हैं। 
विज्ञापन


  पंजाब के लुधियाना के फेस-1 लुबरी निवासी गगनदीप सिंह की बहन नवनीत कौर उर्फ चान्नी (35) की शादी 22 अगस्त 2007 को नगर के मोहल्ला असदुल्लापुर निवासी कपड़ा व्यापारी अमलोक सिंह के बेटे हरपाल सिंह के साथ हुई थी। मायकेवालों के मुताबिक, अपनी सामर्थ के अनुसार दान-दहेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन सही चलता रहा। इसके बाद ससुरालवाले उनकी बहन का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगे। इसको लेेकर कई बार पंचायत हुई थी और मामला थाना तक पहुंचा, लेकिन कुछ लोगों ने बीच में पड़कर मामला शांत करा दिया।

 आरोप है कि उनकी बहन ने हत्या की आशंका फोन पर भी जताई थी। आरोप है कि पति हरपाल सिंह ने अपने परिवार के साथ मिलकर नवनीत कौर उर्फ चान्नी की हत्या कर दी और हत्या करके शव को रसोई में फंदे पर लटका दिया। आत्महत्या की कहानी रची। बताते हैं कि पति हरपाल ने नवनीत की आत्महत्या की सूचना बुधवार की रात देररात पुलिस दी गई। 


इसके बाद ससुराल वालों ने विवाहिता का शव नीचे उतारकर लिया। मायके वाले सूचना पर अपराह्न यहां पहुंचे और हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पीएम को भेजा है। विवाहिता की हत्या में पति हरपाल सिंह, देवर हरजोत सिंह, उसकी पत्नी सोनी, सास कृष्णा और ससुर अमलोक सिंह के खिलाफ हत्या, दहेज उत्पीड़न समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ दिनेश कुमार शर्मा का कहना है कि नवनीत के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ली गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed