{"_id":"64b058da081b1418c00bfce7","slug":"merit-will-remain-down-due-to-less-application-in-ba-rampur-news-c-282-1-rmp1003-1085-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बीए में आवेदन कम होने से डाउन रहेगी मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बीए में आवेदन कम होने से डाउन रहेगी मेरिट
विज्ञापन
रामपुर। शहर के दोनों राजकीय डिग्री कॉलेजों में स्नातक में बीए में दाखिले की दौड़ आसान रहने वाली है। इस बार बीए की सीटों पर कम आवेदन हुए हैं। दोनों कॉलेजों में बीए की कुल 2410 सीटें हैं। इन पर 3500 के करीब आवेदन जमा हो चुके हैं। हालांकि आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई है।
राजकीय डिग्री कॉलेज में बीए की 1360 सीटों पर दो हजार आवेदन हुए हैं। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में बीए की 1050 सीटों पर अब तक 1500 के करीब आवेदन आ चुके हैं। जबकि बीएससी और बीकॉम की सीटों पर इससे अधिक आवेदन हुए हैं। दोनों कॉलेज में बीएससी व बीकॉम की कुल 1240 सीटें हैं। इन सीटों के लिए इस पर 2800 छात्र-छात्राओं ने आवेदन कर कॉलेज में फार्म जमा कर दिया है। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अतुल शर्मा ने बताया कि बारिश की वजह से छात्र-छात्राएं आवेदन जमा करने नहीं पहुंच पा रहे हैं। दाखिले की प्रक्रिया 20 जुलाई तक है।
राजकीय रजा डिग्री कॉलेज
कोर्स सीटें अब तक हुए आवेदन
बीए 1360 2000
बीएससी 640 1100
बीकॉम 320 700
राजकीय महिला डिग्री कॉलेज
कोर्स सीटें अब तक आवेदन
बीए 1050 1500
बीएससी 120 600
बीकॉम 160 400