फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   mentha industry

टैक्स हटे तो मैंथा व्यवसाय पकड़े रफ्तार

Thu, 23 Feb 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर Updated Thu, 23 Feb 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
mentha industry
रामपुर के मोदी होटल में आयोजित आईआईए की कार्यशाला में मौजूद अधिकारी और उद्यमी। अमर उजाला

विज्ञापन

मैंथा उद्यमियों की कार्यशाला में मंडी टैक्स का मुद्दा छाया रहा। कार्यशाला में उद्यमियों ने एक सुर में मंडी टैक्स हटाने को लेकर आवाज बुलंद की। उद्यमियों को मैंथा एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।

इंडियन इंड्रस्ट्रीज एसोसिएशन एवं यूपी एक्सपोर्ट प्रमोशन ब्यूरो की ओर से मैंथा एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के मुद्दे पर मोदी होटल में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर के मैंथा उद्यमी जुटे। कार्यशाला में यूपी एक्सपोर्ट प्रमोशन ब्यूरो के सलाहकार वाईएस गर्ग ने कहा कि मैंथा का व्यवसाय एक बहुत ही महत्वपूर्ण व्यावसाय है। भारतीय व्यापार बाजार में यह उद्योग धूम मचा रहा है।
विज्ञापन


एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार पहल कर रही है। इसको लेकर कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। योजना के प्रोत्साहन का लाभ दिया जाना चाहिए। उन्होंने इस दौरान आरबीआई की गाइड लाइन को समझाया साथ ही कस्टम प्रक्रिया व एक्सपोर्ट के बारे में जानकारी दी। कहा कि इससे इस उद्यम को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान उद्यमियों ने अपनी समस्याएं गिनाई। कहा कि मैंथा का व्यवसाय सिर्फ इसलिए गिर रहा है क्योंकि इस पर मंडी टैक्स का बोझ पढ़ रहा है। एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए सरकार को और भी ज्यादा सुविधाएं दी जानी चाहिए,ताकि इस उद्योग को बढ़ावा मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उद्योग विभाग के उपायुक्त अनुज कुमार ने भी उद्यमियोंकी समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस मौके पर इंडियन इंड्रस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन आकाश सक्सेना ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में अरविंद कुमार नंदा, सुभाष नंदा, सत्येंद्र पारूथी, रमेश अग्रवाल, एसके गुप्ता आदि मौजूद रहे। अंत में रामपुर चैंबर आफ कामर्स के महासचिव देवेंद्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed