फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   member of women comision will come on three march

तीन मार्च को आएंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
member of women comision will come  on three march
रामपुर। मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए लगातार विभिन्न प्रकार के जनजागरुकता कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित कराई जा रही हैं। आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है, इसलिए प्रदेश सरकार के स्तर से 27 फरवरी से आठ मार्च तक विशेष कार्यक्रमों के आयोजन के लिए विभागों को दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसी क्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह भी तीन एवं चार मार्च को अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए जनपद भ्रमण पर रहेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह द्वारा तीन मार्च को तहसील सदर के सभागार में बालिकाओं एवं महिलाओं की उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, छेड़खानी सहित सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। साथ ही समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, महिला कल्याण, स्वास्थ्य और प्रोबेशन सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी एवं उत्पीड़न से बचाव के लिए कानूनी प्रावधानों के बारे में बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। चार मार्च को अवनी सिंह किसी भी ब्लॉक या तहसील के बालिका विद्यालय में पहुंचकर जागरूकता चौपाल के दौरान बालिकाओं से उनकी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा से जुड़े मामलों पर बातचीत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed