फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   mega camp for vaccination in masque on friday

मस्जिदों में जुमे की नमाज के दिन टीकाकरण का लगेगा मेगा कैंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
mega camp for vaccination in masque  on  friday
रामपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मस्जिदों में जुमे की नमाज के दिन टीकाकरण का मेगा कैंप लगेगा। 14 जनवरी से लगने वाले इस कैंप में उलमाओं से सहयोग प्राप्त कर लोगों को वैक्सीन का सुरक्षा कवच दिया जाएगा। साथ ही डीएम ने कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए मास्क, सैनिटाइजर आदि का प्रयोग करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने जिले में वैक्सीनेशन के लिए प्रशासनिक स्तर से लागू कराई जा रही कार्य योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत बातचीत की। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोनावायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों के विरुद्ध प्रशासनिक स्तर से जुर्माना लगाने की कार्रवाई शुरु की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जो लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध जुर्माना लगाने की कार्रवाई प्रारंभ करने से पूर्व ही सिटी मजिस्ट्रेट सहित उपजिलाधिकारियों द्वारा व्यापार यूनियन, रिक्शा यूनियन सहित अन्य संभ्रांतजनों के साथ बैठकें की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वैक्सिनेशन के लिए जनपद में चिन्हित लगभग 200 बड़ी मस्जिदों के परिसर में 14 जनवरी को टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे तथा उलमाओं से सहयोग लेकर छूटे हुए लोगों को वैक्सीन से आच्छादित किया जाएगा। जनपद में संचालित मदरसों में भी 15 से 18 वर्ष के विद्यार्थी पंजीकृत हैं, इन सभी बच्चों को भी वैक्सीनेशन कार्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। मदरसा प्रबंधक भी अपने विद्यालयों में पंजीकृत 15 वर्ष से 18 वर्ष तक के विद्यार्थियों के वैक्सीनेशन के लिए गंभीर बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में लगभग 86 प्रतिशत लोगों में वैक्सीन की पहली डोज लग गई है और शेष लोगों में वैक्सीन लगना कोरोना की इस लहर से सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed