फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   meeting with officers

हुनरहॉट में पार्किंग और प्रकाश व्यवस्था के हों मुकम्मल इंतजाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
meeting with officers
रामपुर। जिलाधिकारी ने कहा कि हुनरहाट में पार्किंग और प्रकाश व्यवस्था के साथ की तमाम जरूरी इंतजाम होने चाहिए। वह हुनरहाट की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने 16 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले हुनर हाट कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने नुमाइश ग्राउंड परिसर में स्थित शौचालयों को सक्रिय बनाने के लिए जरूरी मरम्मत कार्य छह अक्तूबर तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कराने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रामपुर को निर्देशित किया। बैठक में मौजूद हुनरहाट कार्यक्रम के आयोजन से संबंधित टीम के सदस्यों से भी जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर अपेक्षित सुविधाओं, व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली तथा साफ सफाई नियमित रूप से कराने, परिसर के बाहर प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न मामलों की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को अपने स्तर से सभी जरूरी कार्यवाहियां छह अक्टूबर तक पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर भी होर्डिंग्स स्थापित कराने के लिए निर्देशित किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज, सिटी मजिस्ट्रेट हेम सिंह, सीओ सिटी श्रीकांत, अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी दुर्गा प्रसाद तिवारी, ईओ रामपुर विवेकानंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed