फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   meeting of zila panchayat board

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक आज, सपा समर्थित सदस्यों ने किया बहिष्कार का एलान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
meeting of zila panchayat board
रामपुर। बृहस्पतिवार को होने वाली जिला पंचायत बोर्ड की बैठक पर एक बार फिर बहिष्कार के बादल मंडरा रहे हैं। सपा समर्थित व अन्य 19 जिला पंचायत सदस्यों ने बोर्ड की बैठक का बहिष्कार करने का एलान कर दिया है। इस संबंध में सदस्यों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही उन्होंने सदस्यों पर दबाव बनाने व धमकाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी समर्थित व अन्य जिला पंचायत सदस्यों ने बताया कि वो बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि जिला पंचायत अध्यक्ष ने 30 दिसंबर को बोर्ड की बैठक बुलाई थी, जिसमें 19 सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया था। जिस कारण बोर्ड बैठक नहीं हो सकी थी। यह बहिष्कार इसलिए किया गया था, क्योंकि उनके वार्डों के विकास कार्यों के प्रस्ताव शामिल नहीं किए गए थे। उनका कहना था कि जिला पंचायत अध्यक्ष ने अब फिर से छह जनवरी को बोर्ड की बैठक बुला ली है। लेकिन, पूर्व के बहिष्कार के बाद भी उनके वार्डों के विकास कार्य एजेंडे में शामिल नहीं किए गए हैं। ऐसे में जिला पंचायत के 19 सदस्यों ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए बोर्ड की बैठक में न जाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ सदस्यों को उनके घर जाकर दबाव बनाया जा रहा है कि वे बोर्ड की बैठक में पहुंचे। इसके लिए सदस्यों को धमकाया तक जा रहा है। उन्होंने डीएम से जानमाल की सुरक्षा कराने की मांग की है। ज्ञापन पर लखवीर सिंह, तरमीम जहां, अतार्रहमान, अमरजीत सिंह, खलील अहमद अंसारी, अनुराधा चौहान, नसरीन जहां, आसमा, फात्मा नूर, फूल जहां, मोहम्मद मुस्तफा, अब्दुल अजीज, नुसरत बेग, हरज्ञान सिंह यादव, नाजरीन, अंजू पटेल, तकमील अहमद, अफसर अली, शमा बेगम आदि के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed