फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   meeting of traders

रोजगार के अवसर बढ़ाने में उद्यमी और व्यापारी की भूमिका अहम: संदीप सोनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
meeting of traders
स्वार। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा है कि देश में उद्योग और व्यापार को बढ़ाने में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका है। व्यापारी और उद्योगपतियों द्वारा ही देश में रोजगार की गति बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह बात नगर में उद्योग व्यापार मंडल के नवीन कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि व्यापार से देश की अर्थ व्यवस्था सुदृढ होती है। देश में इसे बढ़ावा देने के लिए व्यापार मंडल को पूरी ताकत से काम करने की जरुरत है। जहां एक ओर नए उद्योग लगेंगे तो दूसरी और बेरोजगारी दूर होगी। देश को अखंड बनाते हुए पूरे विश्व में भारत की अर्थ व्यवस्था मजबूत करते हुए विश्व गुरु बनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी को देशभक्ति की भावना के साथ आपस में मिलजुल कर आदर्श समाज को और मजबूत बनाना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान हाफिज गुड्डू को तहसील संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, शाहिद अली, आसिफ अली और अजेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed