फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   meeting of teachers

मासिक समीक्षा बैठक में शिक्षकों को दिए निर्देश, मिशन प्रेरणा की हुई समीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
meeting of teachers
रामपुर। ब्लॉक स्तरीय मासिक बैठक में परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को मिशन प्रेरणा के प्रत्येक बिंदु पर शासन की मंशानुरूप प्रगति को कहा गया।
विज्ञापन

मिलक बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर) पर हुई मासिक बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षाधिकारी विनोद कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने मिशन प्रेरणा से संबंधित प्रत्येक बिंदु की समीक्षा करते की। जिसमें सहज पुस्तिका, आधारशिला संदर्शिका, शिक्षक डायरी, प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा तालिका, प्रेरणा सूची, तीनों मॉड्यूल, गणित किट के उपयोग और प्रेरक विद्यालय की कार्ययोजना आदि की जानकारी ली। शिक्षकों की इन बिन्दुओं संबंधी समस्याओं को जानकर दूर भी किया गया। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी ने मिशन प्रेरणा के साथ ही अन्य विभागीय कार्यों को भी समयानुसार संपन्न करने के निर्देश दिए। प्रत्येक अध्यापक को 10 अभिभावकों को दीक्षा और रीड एलोग एप डाउनलोड करवाकर उसकी सूची उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। खंड शिक्षाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि बैठक में जिन विद्यालयों की नीलामी का कार्य हो चुका है वहां पर नीलामी से प्राप्त धनराशि को 14 कायाकल्प बिंदुओं को पूर्ण कराने को भी निर्देशित किया गया। बैठक में होमेन्द्र देव, सत्यपाल सिंह, प्रभाकर गौतम, अंकुर शुक्ला, प्रियंका शर्मा द्वारा भी मिशन प्रेरणा के लक्ष्यों और प्रगति पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed