फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   meeting of madarsa teachers

मदरसा आधुनिक शिक्षकों ने मानदेय भुगतान की मांग उठाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
meeting of madarsa teachers
रामपुर। संयुक्त मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ (समास वेलफेयर एसोसिएशन) की बैठक आंबेडकर पार्क में संपन्न हुई। इसमें मदरसा आधुनिक शिक्षकों के मानदेय भुगतान का मुद्दा उठाया गया।
विज्ञापन

बैठक में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष शहजादे अली अंसारी ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार 5 वर्षों का बकाया मानदेय जारी नहीं करती तब तक हम संघर्ष करते रहेंगे। कहा कि केंद्र सरकार मदरसा आधुनिक शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। पांच वर्ष बीत चुके हैं परंतु केंद्र सरकार का मानव संसाधन विकास मंत्रालय मदरसा आधुनिक शिक्षकों का मानदेय देने को तैयार नहीं है। जब सभी विभागों से पैसा रिलीज हो रहा है तो मदरसा शिक्षकों का पैसा आखिरकार क्यों रिलीज नहीं हो रहा है। मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक अब बहुत निराश हो चुके हैं। आखिरकार कब तक बिन पैसों के मदरसों में पढ़ाने को मजबूर रहेंगे। उन्होंने कहा कि एक ओर केंद्र सरकार सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास का नारा दे रही है और दूसरी ओर मदरसा आधुनिक शिक्षकों का मानदेय रोकी हुई है। अगर इसी माह मदरसा आधुनिक शिक्षकों का मानदेय रिलीज नहीं किया तो संगठन मानव संसाधन विकास मंत्रालय पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। बैठक में अजीज अहमद, गजेंद्र सिंह मौर्य, उस्मान अली, अख्तर अली, मोहम्मद जावेद, प्रमोद कुमार, सुभाष कुमार, मोहम्मद अय्यूब, जुल्फिकार अली, मोहम्मद इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed