फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   meeting of industrialist

Rampur News: उद्योग स्थापित करने पर उद्यमियों को सभी सुविधाएं देने का हुआ निर्णय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
meeting of industrialist
बिलासपुर। प्रदेश सरकार के एक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत जनपद में उद्यमियों द्वारा दिए गए प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासनिक स्तर से लगातार उद्यमियों के साथ बैठकें की जा रही हैं और उद्योग स्थापित करने के दौरान आ रही विभिन्न प्रकार की समस्याओं का लगातार समाधान भी कराया जा रहा है। इस मौके पर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि उद्यमियों को अपना उद्योग स्थापित करने के लिए कोई भी समस्या नहीं होनी चाहिए। इसके लिए प्रशासन भी पूरी तरह से गंभीर है। उद्यमी सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों से जुड़ते हुए जनपद में अधिक से अधिक उद्योग स्थापित करें। इस दौरान उद्यमियों ने जनपद में स्थापित अपने उद्योगों के संचालन के दौरान आ रही समस्याओं के बारे में भी बताया। जिस पर राज्यमंत्री और जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा सितंबर माह में प्रदेश स्तरीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरिमनी का आयोजन करके ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान प्राप्त प्रस्तावों में से कम से कम एक तिहाई उद्योगों को मूर्त रूप प्रदान करने की योजना है। इसके लिए जनपद में उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए शुक्रवार को नैनीताल हाईवे पर उत्तराखंड सीमा स्थित एक निजी होटल परिसर में उद्यमियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम आयोजित बैठक में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़, सीडीओ नंदकिशोर कलाल, उपायुक्त उद्योग मुकेश कुमार ने उद्यमियों से विस्तारपूर्वक बातचीत की और उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर व्यापक चर्चा की। उपायुक्त उद्योग मुकेश कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा 15 जून तक विशेष अभियान चलाकर उद्यमियों को उद्यम आधार के लिए पंजीकरण कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। शासन द्वारा जनपद में 15000 उद्यमियों का उद्यम आधार रजिस्ट्रेशन कराने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने उद्यम आधार रजिस्ट्रेशन की विशेषताओं के बारे में भी उद्यमियों को जानकारी दी तथा कहा कि इससे उद्यमियों को अनेक प्रकार की सरकारी योजनाओं का आसानी से लाभ प्राप्त होगा और उन्हें अपने उद्यम को प्रोत्साहित करने में मदद मिल सकेगी। इस दौरान राज्यमंत्री और जिलाधिकारी ने उद्यमी सागर पांडेय और संतोष कुमार शर्मा को उद्यम रजिस्ट्रेशन सिॉर्टिफिकेट प्रदान किया। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट सत्यम मिश्रा, एसडीएम मयंक गोस्वामी, आर के बत्रा आदि अधिकारी एवं उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed